News in Brief

Bangladesh High Commissioner: भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले कुछ समय से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. बीते दिन बांग्लादेश ने भारत में अपनी वीजा सेवाएं निलंबित करने का ऐलान किया था तो वहीं अब भारत ने भी मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश के हाई कमिश्नर एम रियाज हामिदुल्लाह को एक हफ्ते में दूसरी बार तलब किया है. हामिदुल्लाह बुलाए जाने के कुछ ही समय बाद विदेश मंत्रालय पहुंच गए. 

बांग्लादेश हाई कमिश्नर को किया तलब  

बता दें कि यह ताजी घटना बांग्लादेश की ओर से भारत में बांग्लादेशी राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करने के लिए ढाका में इंडियन हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को तलब किए जाने के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है. 17 दिसंबर 2025 को भारत के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उच्चायोग के आसपास सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया. 

बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा 

बांग्लादेश में बीते दिनों छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बादअशांति देखने को मिली है. हादी उन सरकार विरोधी प्रदर्शनों का एक प्रमुख चेहरा माना जाता था, जिसने शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया था.  वहीं बीते हफ्ते प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ लोगों ने भारत के खिलाफ भी अपना गुस्सा जाहिर किया था. वहीं नए प्रदर्शनों के बीच बांग्लादेश के मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू व्यक्ति की भी हत्या कर दी गई. 

Add Zee News as a Preferred Source

खबर अपडेट की जा रही है.