News in Brief

Wings India 2026: भारत एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत को प्रदर्शित करने जा रहा है. भारत इस साल विंग्‍स इंडिया 2026 के जरिए दुनिया को अपनी एविएशन शक्ति को प्रदर्शित करने जा रहा है. इस का आयोजन 28 से 31 जनवरी के बीच तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने जा रहा है. एशिया का सबसे बड़े सिविल एविएशन इवेंट हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर होगा. 

बताया जा रहा है कि इस चार दिवसीय आयोजन का उद्घान भव्य तरीके से किया जाएगा. इस उद्घाटन समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू सहित विदेशों से आए कई मेहमान भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि भारत सरकार की ओर से आयोजित हो रहे विंग्स इंडिया 2026 में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है. इसमें मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, वैश्विक एयरलाइन नेता, विमान निर्माता और विमानन क्षेत्र के नवप्रवर्तक शामिल हैं. 

क्यों खास है विंग्स इंडिया 2026 

Add Zee News as a Preferred Source

ज्ञात हो कि विंग्स इंडिया एक दो साल पर होने वाला हवाई सो और एयरोस्पेस प्रदर्शनी है, जो 2008 में अपनी स्थापना के बाद से हैदराबाद में आयोजित की जाती है. पिछले कई सालों से ये कार्यक्रम हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर हो रहा है. पिछले कुछ वर्षों में विंग्स इंडिया एशिया का सबसे प्रभावशाली नागरिक उड्डयन मंच के तौर पर उभरा है. यह केवल विमानों को नहीं, बल्कि वैश्विक हवाई यात्रा के भविष्य को आकार देने वाली नीतियों, साझेदारी को भी प्रदर्शित करता है. 

क्या है इस साल विंग्स इंडिया का थीम 

साल 2026 के विंग्स इंडिया कार्यक्रम का थीम बेहद खास है. इस बार इस कार्यक्रम का थीम इंडियन एविएशन: पेविंग द फ्यूचर – फ्रॉम डिजाइन टू डिप्लॉयमेंट, मैन्युफैक्चरिंग टू मेंटेनेंस, इन्क्लूसिविटी टू इनोवेशन एंड सेफ्टी टू सस्टेनेबिलिटी रखा गया है. सामान्य भाषा में समझें, तो इस कार्यक्रम में किसी भी एयरक्राफ्ट की डिजाइन से लेकर विकास तक और उनके निर्माण के से रखरखाव तक के सभी मुद्दों पर चर्चा होगी. 

इन देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा 

रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद में होने वाले विंग्स इंडिया 2026 में दुनिया के 20 से अधिक देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे. वहीं, इस कार्यक्रम में कई देशों के मंत्री स्तर के प्रतिनिधि और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को एक बड़ी और नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है.  वहीं, भारतीय स्टेट्स की एक्टिव सहभागिता भी इस आयोजन की पहचान बनने जा रही है. 

यह भी पढ़ें: न लिया नाम और नहीं मिलाया हाथ, एक मंच के बाद भी दिखी लंबी दूरी; राहुल ने थरूर को क्यों नहीं दिया भाव?

क्यों बेहद खास है विंग्स इंडिया

गौरतलब है कि विंग्स इंडिया 2026 का एक बड़ा और आकर्षित स्टैटिक एयरक्राफ्ट डिस्प्ले और एयरशो होने जा रहा है. इस दौरान विभिन्न प्रकार के विमानों को जमीन और आसमान में देखा जा सकेगा. वहीं, इस दौरान भारतीय वायुसेना सूर्य की कला और प्रदर्शन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा. 

जानिए इस एयर शो की खास बातें 

  • हैदराबाद में होने वाल विंग्स इंडिया 2026 में एविएशन ज़ब फेयर का भी आयोजन किया जाने वाला है. यहां पर नए और इच्छुक युवाओं को रोजगार और करियर में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा. 

  • बताया जा रहा है कि छात्रों के लिए एक खास सिविल एविएशन इनोवेशन चैलेंज भी आयोजित किया जाना है. इसका मुख्य उद्देश्य इनोवेशन, समस्या निवारण और इंडस्ट्री थिंकिंग को बढ़ावा देना है. 

  • इस कार्यक्रम में भारत की समृद्ध कल्चरलम हेरिटेज को दर्शाने वाले कल्चरल कार्यक्रम भी होंगे, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेंगे. इन कार्यक्रमों के माध्यम से यहां पर पहुंचे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के मेहमानों को भारतीय संस्कृत को जानने का मौका मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: नितिन नबीन ने दाखिल किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन, पार्टी नेताओं ने बताया ‘ऐतिहासिक पल’