Happy Patel Film: 16 जनवरी को मोना सिंह की ‘हैप्पी पटेल’ की टक्कर पुलकित की ‘राहु केतु’ फिल्म से होने वाली है. ऐसे में फिल्म रिलीज से तीन दिन पहले फिल्म का ऐसा मोशन पोस्टर आउट कर दिया है कि वो मिनटों में वायरल हो गया. आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया. जिसके बाद फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
हाथ में चाकू लिए नजर आईं मोना
ये एक खतरनाक जासूस की कहानी है. जिसमें थ्रिल के अलावा कॉमेडी का भी डोज मिलेगा. फिल्म में मोना सिंह के अलावा लीड रोल में हैं एक्टर-कॉमेडियन वीर दास हैं. खास बात है कि वीर इसी फिल्म से वो डायरेक्टर भी अपना डेब्यू कर रहे हैं.रिलीज से पहले फैंस के लिए मेकर्स ने एक पोस्टर भी रिलीज किया है जो काफी दमदार है. इस पोस्टर में वीर दास और मोना सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. माहौल थोड़ा डरावना है क्योंकि मोना के हाथ में चाकू है और सामने वीर दास घबराए हुए नजर आते हैं. वहीं पीछे उठती रहस्यमयी भाप में लिखा है-‘3 डेज टू गो,जो फिल्म को लेकर सस्पेंस और बढ़ा रहा है.’ मोशन पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘3 दिन बाद, मामा से मिलने जरूर आना! वरना…थियेटर्स में मिलते हैं इस फ्राइडे.’
क्या मर कर वापस लौटेगा रहमान डकैत?’धुरंधर 2′ के सस्पेंस पर बड़ा अपडेट
बना चुके कई बेहतरीन फिल्में
आमिर खान प्रोडक्शंस ने ‘लगान’, ‘तारे जमीन पर’, ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी असरदार और अलग सोच वाली फिल्मों के साथ हमेशा नए स्टैंडर्ड सेट किए हैं’ इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह बैनर ‘हैप्पी पटेलः खतरनाक जासूस’ लेकर आ रहे हैं. अपनी दुनियाभर में पसंद की जाने वाली कॉमेडी स्पेशल्स और गो गोआ गॉन, बदमाश कंपनी और दिल्ली बेली जैसी यादगार फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले वीर दास की ये आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘दिल्ली बेली’ के बाद दूसरी फिल्म है, जिससे यह प्रोजेक्ट बैनर की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक बन गया है.
