News in Brief

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अर्ली 50s को बड़े ही शानदार तरीके से एंजॉय कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी फैमिली और दोस्तों को भी शामिल किया है. उन्होंने 10 जनवरी को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके लिए उन्होंने फुकेट,थाईलैंड की एक ट्रिप प्लान की थी. इस ट्रिप पर वो अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद, दोनों बेटों और करीबी दोस्तों के साथ गए थे. 

ऋतिक रोशन शेयर की लग्जरी रिसॉर्ट की तस्वीरें
ऋतिक रोशन ने अपनी इस शानदार बर्थडे ट्रिप की फोटो सीरीज को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें थाईलैंड की खूबसूरत लोकेशन पर बने लग्जरी ट्रिसारा रिसॉर्ट की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. इन फोटो में इस लकड़ी से बना यूनीक फर्निचर, हरे-भरे कमले और दूर तक फैले सीटिंग एरिया, जहां से समुद्र के नीले पानी, पल्म का पेड़ और दूर बने पहाड़ नजर आ रहे हैं. वहीं पोस्ट की गईं कुछ तस्वीरों में स्वीमिंग पूल से लेकर जीप टूर और रिसॉर्ट के स्टाफ के साथ ग्रुप सेल्फी नजर आ रही है. 

लाखों में है इस रिसॉट का रेंट
ऋतिक रोशन फुकेट, थाईलैंड के जिस लग्जरी रिसॉर्ट में वेकेशन मनाने के लिए गए थे, वो फुकेट के नॉर्थ वेस्ट कोस्ट में मौजूद है. जहां सुंदर पहाड़, पेड़ और नीले पानी का भरपूर आनंद ले सकते हैं, ये एक खूबसूरत अनुभव होगा. 230 Sq. में फैले इस रिसॉट के सी फेस पूल सूट के एक रात का किराया लगभग 9 लाख है. ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में रिसॉट की फोटो के साथ-साथ वहां से मिलने वाले अपने एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस रिसॉट के सुंदरता और यहां पर मिलने वाले सुकून की तारीफ की है.