News in Brief

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने हिंदू धर्म और हिंदुत्व को दो अलग-अलग अवधारणाएं बताते हुए कहा कि हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है, जबकि हिंदू धर्म एक आध्यात्मिक और बहुलतावादी परंपरा है. उन्होंने यह टिप्पणी कलकत्ता डिबेटिंग सर्कल द्वारा आयोजित 2026 की बहस के दौरान की, जिसका विषय था ‘क्या हिंदू धर्म को हिंदुत्व से सुरक्षा की आवश्यकता है?’

कलकत्ता क्लब के लॉन्स में आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए मोइत्रा ने कहा कि हिंदू धर्म विभिन्न व्याख्याओं और जीवन पद्धतियों के लिए स्थान देता है जबकि हिंदुत्व एकमात्र सही मार्ग की बात करता है. उन्होंने तर्क दिया कि जहां हिंदू धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हिंदुओं और मुसलमानों के बीच प्रेम की कल्पना कर सकता है, वहीं हिंदुत्व का अनुयायी इसे लव जिहाद कहकर खारिज कर देता है.

 बंगाल में मांसाहारी हिंदू मां काली को मांस करते है अर्पित: मोइत्रा 

Add Zee News as a Preferred Source

मोइत्रा ने उदाहरण देते हुए कहा कि बंगाल में मांसाहारी हिंदू मां काली को मांस अर्पित करते हैं, जिसे हिंदू धर्म स्वीकार करता है लेकिन हिंदुत्व की राजनीति इसे अनुचित ठहरा सकती है. मोइत्रा ने कहा कि हिंदुत्व का अस्तित्व इसलिए है क्योंकि हिंदू धर्म पहले से मौजूद था और हिंदू धर्म की रक्षा का सबसे बेहतर तरीका उसकी बहुलतावादी प्रकृति को समझना है.

ये भी पढ़ें: ‘भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही ED…’ I-PAC पर हुई छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता ने BJP को घेरा

इससे पहले, भाजपा के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बहस में हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच पूरक संबंध पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ‘हिंदू तत्व’ का प्रतिनिधित्व करता है, जो हिंदू धर्म का मूल सार है. त्रिवेदी ने तर्क दिया कि हिंदू धर्म की विशेषता यह है कि वह अपने अनुयायियों को धार्मिक ग्रंथों पर भी प्रश्न करने और बहस करने की स्वतंत्रता देता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में उत्पन्न सभी धर्मों के साथ ‘वाद’ शब्द जोड़ा जाता है और हिंदुत्व शब्द का प्रयोग अपमान के लिए नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के मूल तत्व को दर्शाने के लिए किया गया है.

ये भी पढ़ें: I-PAC केस में कानूनी लड़ाई तेज, ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट, सरकार का पक्ष सुनना होगा जरूरी

त्रिवेदी के अनुसार, जब हिंदू धर्म का सम्मान किया जाता है तो वही हिंदुत्व कहलाता है. इस बीच आपको बता दें कि कलकत्ता डिबेटिंग सर्कल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जे. साई दीपक, मणि शंकर अय्यर, रुचिका शर्मा सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने हिस्सा लिया था. बहस का उद्देश्य समकालीन भारत में धर्म, राजनीति और न्याय से जुड़े जटिल सवालों पर संवाद को बढ़ावा देना था.