CM Himanta Sarma: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के ‘हिजाब पहने PM’ वाले बयान को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है, नितेश राणे ने इस पर तंज कसा था. वहीं अब असदुद्दीन ओवैसी ने असम के सीएम हिमंत सरमा पर निशाना साधा है. उन्होंने सरमा को ट्यूबलाइट कहा और कहा कि उन्हें उस संविधान के बारे में ही नहीं पता जिसकी उन्होंने शपथ ली थी. उनका ये बयान सरमा के उस बयान के एक दिन बाद कही गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारत का प्रधानमंत्री सिर्फ एक हिंदू ही बनेगा.
करते रहते हैं बातें
ओवैसी ने आगे कहा पाकिस्तान के संविधान में, सिर्फ एक समुदाय का कोई व्यक्ति ही देश का प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है. हमारे देश में, बाबासाहेब अंबेडकर (बीआर अंबेडकर- जिन्होंने भारत का संविधान बनाने वाली कमेटी को हेड किया था) ने हमें एक संविधान दिया और वह सरमा से कहीं ज्यादा समझदार और पढ़े-लिखे थे. दुख की बात है कि कुछ लोग न तो संविधान को समझते हैं और न ही उसकी भावना को. यह देश किसी एक धर्म या समुदाय का नहीं है, यही इसकी खूबसूरती है. यहां तक कि जो लोग भगवान में विश्वास नहीं करते, उनके लिए भी जगह है, उनकी सोच छोटी है, और वह छोटी-मोटी बातें कहते हैं.
ओवैसी ने कही थे बात
दरअसल, लोकल बॉडी चुनावों से पहले महाराष्ट्र में कैंपेन के दौरान, ओवैसी ने सोलापुर में कहा कि भारतीय संविधान देश के किसी भी नागरिक को टॉप पोस्ट पर बैठने की इजाजत देता है और यह उनका सपना है कि एक दिन ऐसा आएगा जब हिजाब पहनी बेटी प्रधानमंत्री बनेगी. इस पर सरमा ने जवाब दिया कि किसी के भी प्रधानमंत्री बनने पर कोई रोक नहीं है लेकिन भारत एक हिंदू देश है और यहां हिंदू सभ्यता भी है, और हमारा पक्का यकीन है कि भारत का प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू ही रहेगा.
राणे ने भी साधा था निशाना
इसके अलावा महाराष्ट्र के मंत्री और BJP नेता नितेश राणे ने कहा कि ऐसे सपने पूरे करने के लिए ओवैसी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद या कराची चले जाना चाहिए, असदुद्दीन ओवैसी को हिंदूराष्ट्र में इतनी हिम्मत नहीं दिखानी चाहिए. हमारी 90 परसेंट आबादी हिंदू है. हिजाब या बुर्का पहनने वाली कोई भी महिला मुंबई में प्रधानमंत्री या मेयर नहीं बन सकती. जो बनना चाहती हैं, वे इस्लामाबाद या कराची जा सकती हैं। यहां उनकी कोई जगह नहीं है.
