News in Brief

Kharges viral statement: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का एक वीडियो इन दिनों तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है. वीडियो में वह पार्टी सांसद इमरान मसूद से बातचीत करते नजर आते हैं. इस दौरान वह कहते सुनाई देते हैं कि हैदराबादी परेशानी को उत्तर प्रदेश में घुसने मत देना. साथ ही वह यह भी कहते हैं कि वो खुद भी डूबेगी और हमें भी डुबो देगी. इस बयान के बाद राजनीति में हलचल बढ़ गई है.

हैदराबाद तीन चीजों के लिए है फेमस- शेरवानी, बिरयानी, और परेशानी
वीडियो में खरगे कहते हैं कि हैदराबादी समस्या को उत्तर प्रदेश में मत आने दो. वह खुद बर्बाद हो जाएगा और हमें भी नुकसान पहुंचाएगा. वह आगे कहते हैं कि हैदराबाद शहर तीन चीजों के लिए मशहूर है. एक शेरवानी, दूसरी बिरयानी, और तीसरी परेशानी, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोग इसे ओवैसी से जोड़कर देख रहे हैं. ओवैसी AIMIM के प्रमुख हैं और हैदराबाद से आते हैं.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

कई लोगों ने इस वीडियो को अलग-अलग मंचों पर साझा किया और सवाल उठाए. लोगों ने पूछा कि आखिर कांग्रेस किस हैदराबादी परेशानी की बात कर रही है. कुछ लोगों का कहना है कि यह बयान कांग्रेस और एआईएमआईएम के रिश्तों को लेकर असहजता दिखाता है. इमरान मसूद उत्तर प्रदेश से सांसद हैं. माना जाता है कि मुस्लिम समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ है. ऐसे में खरगे की बात को कांग्रेस की अंदरूनी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि तेलंगाना में कांग्रेस अक्सर एआईएमआईएम को दोस्ताना पार्टी बताती रही है. यहां तक कि जुबिली हिल्स उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ए रेवन्त रेड्डी ने एआईएमआईएम के साथ तालमेल का खुलकर समर्थन किया था. इसलिए उत्तर प्रदेश को लेकर आई यह चेतावनी कई नए सवाल खड़े कर रही है. राजनीतिक विश्लेषक इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं.

fallback

कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि हैदराबादी परेशानी से उनका इशारा किसकी ओर था. लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह मुद्दा चर्चा में आ गया है. राजनीतिक गलियारों में इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस किसी भी ऐसे कारण से बचना चाहती है, जिससे विपक्षी मतों का बंटवारा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: 4 फरवरी को लोकसभा में क्या हुआ था? किरन रिजिजू ने जारी किया वीडियो, क्या हमले की तैयारी थी!