इस साल गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर लुटेरे महमूद गजनवी के आक्रमण के 1000 हजार साल पूरे हो चुके हैं. गजनी के महमूद गजनवी ने सोमनाथ के मंदिर को लूटने के लिए बारंबार आक्रमण किए थे. यहां से वो भारी मात्रा में धन संपदा लूटकर अपने राज्य ले गया था. समय के साथ सोमनाथ का मंदिर अपनी आस्था और पुनुरुद्धार के चलते आज भी शान से खड़ा है जबकि इस मंदिर की आस्था पर हमला करके अकूत संपत्ति लूटकर ले जाने वाला अक्रांता को आज इतिहास के पन्नों में एक लुटेरे की जगह मिली है. भले ही इतिहासकारों ने मुस्लिम अक्रांताओं को भारतीय इतिहास में महान योद्धा बताकर जगह दी हो लेकिन आज हम जब उन्हीं पन्नों को पलटते हैं तो सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाती है.
मुस्लिम अक्रांताओं के बार-बार आक्रमण के बावजूद आज भी गुजरात के सोमनाथ में बना भगवान शिव का ये मंदिर शान से खड़ा है. ये मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है. हिन्दू धर्म के चार वेदों में से एक ऋग्वेद के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण स्वयं चंद्रदेव ने किया था. पौराणिक कथाओं के मुताबिक सोमनाथ मंदिर वाले इलाके में ही भगवान श्रीकृष्ण अपना शरीर छोड़ा था जिसकी वजह से इस क्षेत्र का महत्व और बढ़ गया. गजनवी के आक्रमण के एक हजार साल के बाद भी सोमनाथ मंदिर अपनी लोच और अटूट विश्वास का प्रतीक बन चुका है. वहीं अगर हम बात करें इस मंदिर पर कु-दृष्टि डालने वाले अक्रांता कहां हैं?
आखिर मुस्लिम लुटेरे क्यों तोड़ना चाहते थे सोमनाथ मंदिर?
बार-बार मुस्लिम अक्रांताओं के हमले के बावजूद सोमनाथ मंदिर अडिग रहा. जबकि इस मंदिर को ध्वस्त करने की इच्छा रखने वाले मुस्लिम अक्रांता आज भी इस बात पर हाथ मलते हैं कि वो इस मंदिर का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए और मंदिर आज भी सीना ताने वैसे ही खड़ा है जैसे कि ये अपने निर्माण के समय था. मुस्लिम लुटेरे अगर यहां सिर्फ लूटमार करना चाहते तो शायद आराम से करके जा सकते थे लेकिन उनका उद्देश्य तो इस मंदिर के जरिए हिन्दुओं की आस्था को भी तोड़ना था. गजनवी ही नहीं अलाउद्दीन खिलजी, महमूद बेगड़ा जैसे कई मुस्लिम लुटेरों ने इस तोड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. इसके पीछे की वजह थी कि उन्हें ‘बुतशिकन’ की उपाधि चाहिए थी यानी मूर्ति तोड़ने वाला, जिसे इस्लाम में एक अच्छा दर्ज माना जाता है. इतना ही नहीं साल 1965 और 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध के दौरान भी मुस्लिम अक्रांताओं ने फिर वही हरकत दोहराई थी जो कि हजार साल पहले उनके पूर्वजों ने की थी. नतीजा फिर वही ढाक के तीन पात. दोनों ही बार उन्हें मुंह की खानी पड़ी.
कहां है महमूद गजनवी?
इतने हमले झेलने के बावजूद भी एक ओर जहां सोमनाथ का मंदिर शान से अपनी जगह पर तैनात है तो वहीं लोगों के मन में ये विचार भी कौंध रहा होगा कि उन आतताइयों का क्या हुआ जिन्होंने इस मंदिर को लूटा था और इसे ध्वस्त करने की कोशिश की थी? महमूद गजनवी अब इस दुनिया में नहीं हैं. उसकी मौत साल 1030 ईस्वी में अफगानिस्तान के गजनी शहर में हुई थी. वहीं गजनी के रौजा गांव में गजनी का मकबरा आज भी धूल फांक रहा है. उसके महल और किले के खंडहर आज भी जर्जर अवस्था में पड़े हैं. गजनी के साम्राज्य का अंत हो चुका है. लेकिन सोमनाथ का मंदिर अपनी ऐतिहासिक संपदा और 500 किलो से ज्यादा सोने के आवरण और कलश के साथ आज भी चमक रहा.
यह भी पढ़ेंः ओवैसी का ख्वाब, BJP का जवाब,’हिजाब वाली PM’ पर छिड़ी जुबानी जंग,उल्टा न पड़ जाए दांव
