News in Brief

First Indian woman to reach South Pole: भारतीय नेवी ऑफिसर 18 वर्षीय बेटी काम्या कार्तिकेयन ने इतिहास रच दिया है. जिन्होंने बेहद कम उम्र में साउथ पोल तक स्कीइंग कर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है. वो ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनी हैं. जिसके लिए इंडियन नेवी ने उनको बधाइयां दी हैं. असल में ये रास्ता बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि काम्या ने -30℃ के कठोर मौसम और तेज तूफानी हवाओं का सामना करते हुए 89 º साउथ से लगभग 60 नॉटिकल मील यानी की लगभग 115 किमी की दूरी पैदल तय की है.

भारतीय नेवी ने दी बधाई
काम्या कार्तिकेयन नेवी ऑफिसर की बेटी होने के साथ-साथ नेवी चिल्ड्रन स्कूल की एनसीएस की पूर्व छात्रा भी है. उन्होंने अपने पूरे अभियान में सामान से भरी स्लेज को खींचते हुए 27 दिसंबर को साउथ तक पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया है. जिसको लेकर इंडियन नेवी ने कहा ‘यह पर्वतारोहण की विलक्षण प्रतिभा एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम हासिल करने वाली. अब तक की सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनने की राह पर है, यह एक बेहतरीन रोमांच है जिसमें सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ना और दोनों ध्रुवों तक स्कीइंग करना शामिल है. 

यह भी पढ़ें: घटोत्कच और हिडिंबा को नहीं देखा तो… ‘चिकन नेक’ वाले बयान पर नागालैंड के मंत्री ने बांग्लादेशी कट्टरपंथियों को लगाई लताड़

Add Zee News as a Preferred Source

सबसे कम उम्र की महिला 
नेवी ने काम्या के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पहले सेवन समिट चैलेंज पूरा किया था, जिसमें वो नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनी हैं. काम्या की इस असाधारण उपलब्धि को नेवी ने निश्चित रूप से उनकी पीढ़ी के कई लोगों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित वाला बताया है. साथ ही नेवी ने काम्या को नॉर्थ पोल को फतह करने के अंतिम पड़ाव के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं.