)
Patriot Movie Release Date Out: साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार मोहनलाल, ममूटी, नयनतारा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पैट्रियट’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस फिल्म की एक पोस्टर 25 जनवरी को आउट कर दिया गया था, इस दौरान ममूटी और मोहनलाल ने एक दूसरे के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर रिलीज किया था. मगर इस फिल्म के जॉनर को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने रिपब्लिक डे पर फिल्म ‘पैट्रियट’ का एक नया लुक शेयर कर दिया है. इस नए रिलीज हुए पोस्टर में ममूटी का सिर्फ आधा चेहरा दिखाया गया है. लेकिन उनके चेहरे पर सस्पेंस साफ-साफ देखा जा सकता है. वहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया है.
न्यू पोस्टर लुक
फिल्म ‘पैट्रियट’ के नए पोस्टर में पद्म भूषण सम्मानित ममूटी का इंटेंस लुक नजर आ रहा है, जिसमें उनकी सिर्फ आंखें दिखाई दे रही हैं. वहीं इस पोस्टर के बीच में मोहनलाल, फिर फहाद फासिल और साइड से नयनतारा एक गंभीर लुक के साथ साड़ी में खड़ी हैं. बात करें पोस्टर के दूसरे हिस्से की तो इसमें, दो अन्य कलाकार दिखाई पड़ रहे हैं. इस पोस्टर के बैकग्राउंड और ममूटी के हाथों में एक डिवाइस नजर आ रही है, जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म में नई टेक्नोलॉजी और सस्पेंस भरपूर देखने को मिलेगा.
सुपरस्टार्स ने शेयर किया पोस्टर
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने रिपब्लिक डे पर फिल्म ‘पैट्रियट’ का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कोड को तोड़ दिया गया है. और मैं ये बताते हुए बहुत ही एक्साइटेड हूं…’ वहीं ममूटी ने पोस्ट को शेयर कर लिखा, ‘इस गणतंत्र दिवस पर, साहसी आवाजों की आत्मा को बुलंद कर रहे हैं.’ आपको बता दें कि इस फिल्म में ममूटी और मोहनलाल करीब 18 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे.
फिल्म रिलीज डेट
ममूटी और मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ के नए पोस्टर को रिलीज करते हुए मेकर्स ने इसकी वर्ल्ड वाइड रिलीज की डेट को भी अनाउंस कर दिया है. मल्टीस्टारर फिल्म ‘पैट्रियट’ 23 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी. फिल्म की रिलीज डेट को जानने के बाद फैंस के बीच और भी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि 77th रिपब्लिक डे से एक शाम पहले ही साल 2026 की पद्म भूषण अवॉर्ड की लिस्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई थी, जिसमें धर्मेंद्र, आर माधवन के साथ-साथ ममूटी को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
