)
Mukesh Bhatt On Awarapan 2 Delay: हम यहां 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ की बात कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने ‘आवारापन 2’ की रिलीज में हो रही देरी पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा है कि फिल्म की रिलीज टलने की वजह किसी दूसरी बड़ी फिल्म से डर नहीं है. भट्ट के मुताबिक, ये फैसला पूरी तरह से शूटिंग से जुड़ी मजबूरी के चलते लिया गया है. ये फिल्म 13 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी.
मुकेश भट्ट ने बताया कि फिल्म के लीड एक्टर इमरान हाशमी को शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से काम रोकना पड़ा. भट्ट ने पीटीआई के साथ बातचीत में बताया, ‘‘आवारापन 2’ को पहले 13 अप्रैल को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी का एक्सीडेंट हो गया था और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी. डॉक्टरों ने उन्हें करीब 45 दिन रेस्ट करने को कहा है’.
‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से नहीं लगता डरता
उन्होंने बताया, ‘डॉक्टर ने इमरान को 45 दिनों तक कोई भी एक्शन सीन करने से मना कर दिया. इसी वजह से फिल्म का शेड्यूल बिगड़ गया’. भट्ट ने बात करते हुए कहा कि उन्हें ‘धुरंधर 2’ या यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कोई डर नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी फिल्म से डरने वालों में से नहीं हूं. रिलीज इसलिए टली क्योंकि हमारा एक्टर पूरी तरह फिट नहीं था’. उनका मानना है कि जब कलाकार तैयार न हो, तो जबरदस्ती फिल्म रिलीज करना सही नहीं है.
‘ये लोगों का अपमान करता है…’ थलपति विजय की ‘जन नायकन’ पर नहीं थम रहा बवाल, जिसमें अब कूद पड़े डायरेक्टर, बोले- ‘सेंसर बोर्ड…’
अभी बाकी है ‘आवारापन 2’ की शूटिंग
इसलिए मेकर्स ने ‘आवारापन 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया. प्रोड्यूसर के मुताबिक, फिल्म का अब सिर्फ एक शूटिंग शेड्यूल बाकी है. करीब 20 दिन का काम अभी पूरा होना है. ये शूटिंग मार्च महीने में मलेशिया में की जाएगी. एक्शन सीन इसी शेड्यूल में फिल्माए जाएंगे. इमरान हाशमी के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही इस हिस्से की शूटिंग शुरू होगी. इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा कर फिल्म को रिलीज के लिए तैयार किया जाएगा.
19 साल बाद बन रहा फिल्म का सीक्वल
साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे. रिलीज के वक्त भले ही फिल्म बहुत बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन समय के साथ इसने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया. फिल्म के गाने, डायलॉग्स और इमरान की परफॉर्मेंस आज भी दर्शकों को याद है. इसी वजह से इसके सीक्वल को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं. बता दें, 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली है.
