Maharashtra News: महाराष्ट्र की सियासत में अक्सर हलचल मची रहती है. पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं. इसी बीच उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. INDIA ब्लॉक और MVA के भविष्य पर बोलते हुए कहा कि निश्चित रूप से कन्फ्यूजन की स्थिति है. लेकिन धीरे-धीरे, यह कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा इसे समय देने की जरूरत है. रातों-रात कुछ नहीं होता है, इसके अलावा कहा जब BJP कुछ करती है, तो वह अमर प्रेम होता है और जब हम करते हैं, तो वह लव जिहाद होता है.
सब ठीक हो जाएगा
महाराष्ट्र में होने वाले सिविक बॉडी इलेक्शन से पहले उद्धव ठाकरे ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की, इस दौरान INDIA ब्लॉक और MVA के फ्यूचर के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक और राज्य महा विकास अघाड़ी के अंदर कन्फ्यूजन है और कहा, मुझे उम्मीद है कि चीजें ठीक हो जाएंगी. इसके अलावा कहा कि नेशनल लेवल पर INDIA ब्लॉक और महाराष्ट्र में MVA दोनों कन्फ्यूजन की स्थिति से गुजर रहे हैं लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समय के साथ, सब कुछ फिर से ठीक हो जाएगा.
नहीं बदला स्टैंड
MNS चीफ राज ठाकरे की तरह BJP के साथ सुलह की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भले ही राज और वह अलग हो गए थे, लेकिन उन्होंने “मराठी पहचान, हिंदुत्व और महाराष्ट्र” पर अपना स्टैंड नहीं बदला. इसलिए, एक मकसद के लिए साथ आए क्योंकि उन्हें लगा कि दूसरे लोग उनके बंटवारे का फायदा उठा रहे हैं. साथ ही कहा कि उन्होंने कहा, राज और मैं अलग हो गए थे, लेकिन मराठी पहचान, हिंदुत्व और महाराष्ट्र को हम दोनों ने कभी नहीं छोड़ा. हम अलग-अलग काम कर रहे थे. अगर हमारे बंटने से BJP को फायदा होता है और वे अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं, तो ऐसा नहीं होना चाहिए, इसलिए हमने एक होने का फैसला किया, हम एक मकसद के लिए फिर से साथ आए.
वो करें तो प्रेम और…
आगे कहा कि हम हिंदुत्व के लिए BJP के साथ थे लेकिन आज, मुझे BJP का हिंदुत्व का वर्जन या फ्रेमवर्क समझ नहीं आता. उन्होंने महाराष्ट्र में गोहत्या पर बैन लगा दिया है, लेकिन गोवा या नॉर्थ-ईस्ट में नहीं. वे हिंदू-मुस्लिम में फूट डालते हैं. अगर मैं कांग्रेस में शामिल होता हूं, तो मुझसे कहा जाता है कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया है, लेकिन जब वे यह सब करते हैं, तो क्या यह ठीक है? जब BJP कुछ करती है, तो वह अमर प्रेम होता है और जब हम करते हैं, तो वह लव जिहाद होता है, वे आजादी की लड़ाई या संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन का हिस्सा नहीं थे. वे सिर्फ झगड़े कराते हैं. वे खतरनाक हैं.
