
Bollywood Blockbuster Movie Sequel: हम यहां 2017 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ (Kaabil) की बात कर रहे हैं, जो उनके फिल्मोग्राफी में एक खास जगह रखती है. ये एक ऐसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो सिर्फ बदले की कहानी नहीं, बल्कि गहरे इमोशंस से जुड़ी है. फिल्म में ऋतिक ने रोहन भटनागर का किरदार निभाया है, जो पेशे से एक ब्लाइंड वॉयस आर्टिस्ट है. उसकी जिंदगी शांति से चल रही होती है, लेकिन एक दर्दनाक घटना सब कुछ बदल देती है. इसके बाद शुरू होता है बदला.
इस फिल्म ने 9 साल पहले अपने बजट से 5 गुना कमाई की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने 35 करोड़ के बजट में र्ल्डवाइड करीब 178.10 करोड़ की कमाई की थी और भारत में 104.34 करोड़ की कमाई की थी. हाल ही में अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में एक पत्रकार ने अपने X हैंडल (ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘ये मेरी पसंदीदा रिवेंज थ्रिलर फिल्मों में से एक है. ऋतिक रोशन ने ब्लाइंड किरदार में कमाल कर दिया था. सवाल ये है ‘काबिल 2’ (Kaabil 2) कब आएगी?’.

कब आएगी ‘काबिल 2’?
इस पोस्ट पर फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने जवाब दिया, ‘IT’S R E FLA D Y ! ! ! और इस बार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होगी’. संजय गुप्ता के इस जवाब के बाद फैंस का उत्साह साफ देखने को मिला. कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपनी खुशी जाहिर करने लगे. किसी ने लिखा, ‘क्या सच में ऋतिक के साथ ही बना रहे हो?’, तो किसी ने इसे ‘साल की सबसे बड़ी खबर’ बताया. एक फैन ने लिखा, ‘बना दो सर’. वहीं किसी और ने पूछा, ‘क्या रोहन भटनागर वापस आ रहा है?’. लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
62 साल पुराना वो मस्त गाना, जिसने रिलीज होते ही मचा दिया था हंगामा, हीरोइन के कपड़ों पर मचा खूब बवाल, आज भी लोगों की जुबां पर है चढ़ा
‘काबिल 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस
2017 में रिलीज हुई ‘काबिल’ को ऋतिक रोशन के अभिनय के लिए खास तौर पर सराहा गया था. उन्होंने रोहन के मासूमपन, टूटे दिल और अंदर छिपे गुस्से को बेहद बैलेंस तरीके से पर्दे पर उतारा. कई क्रिटिक्स और दर्शकों का मानना था कि ऋतिक ने लगभग अकेले दम पर फिल्म को संभाला. भले ही कहानी जानी-पहचानी थी, लेकिन उनके अभिनय ने इसे इमोशनली मजबूत बना दिया. फिल्म का म्यूजिक, स्टाइलिश एक्शन और ऋतिक की परफॉर्मेंस इसे उस साव की सबसे यादगार फिल्मों में शामिल कर दिया था.

ऋतिक रोशन ने 1 साल पहले दे दिया था हिंट
सबसे दिलचस्प बात ये है कि ‘काबिल 2’ (Kaabil 2) की पुष्टि से करीब एक साल पहले खुद ऋतिक रोशन ने इसके सीक्वल की बात कही थी. जनवरी 2025 में ‘द रोशन्स’(The Roshans) के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया था कि उनकी कौन-सी फिल्म का सीक्वल बनना चाहिए? इस पर ऋतिक ने बिना सोचे कहा, ‘मैं काबिल को चुनूंगा’. भले ही फिल्म की कहानी पर मिली-जुली राय रही हो, लेकिन ऋतिक का अभिनय आज भी उनकी सबसे रियल और डिसिप्लिंड परफॉर्मेंस माना जाता है, जिसका आज भी लोग खूब याद करते हैं.
