News in Brief

2025 Biggest Disaster Film Coming on OTT Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर हाल ही में देशभक्ति फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आए थे. इस देशभक्ति फिल्म में फरहान ने मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में 120 बहादुर भारतीय सैनिकों की चीन के 3 हजार सैनिकों के खिलाफ जंग की दास्तां दिखाई गई है. यह फिल्म साल 2025 के नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है. चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आप कब और किस ओटीटी पर देख सकते है?

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 
एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी. ये फिल्म भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान पर बनी है. इसमें 18 नवंबर 1962 को लड़ी गई रेजांग ला की लड़ाई को दिखाया गया है. फरहान ने इस फिल्म में न सिर्फ लीड रोल निभाया है, बल्कि उन्होंने 120 बहादुर को रितेश सिधवानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही फुस साबित हुई. अब देखना ये होगा कि क्या ओटीटी पर इस फिल्म की किस्मत चमकेगी या नहीं?

\

Add Zee News as a Preferred Source

इस दिन ओटीटी पर आ रही फिल्म 
‘120 बहादुर’ फिल्म ओटीटी पर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने से एक सप्ताह पहले आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर और रितेश की वॉर ड्रामा फिल्म 16 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर जारी किया जाएगा. फिलहाल इस फिल्म की स्ट्रीमिंग अभी हिंदी भाषा में ही होगी. 

फिल्म का कुल कलेक्शन
बता दें कि 120 बहादुर फिल्म में फरहान अख्तर के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस राशि खन्ना नजर आई थी. फरहान और राशि के अलावा फिल्म में विवान भटेना, स्पर्श वालिया साहिब वर्मा, धनवीर सिंह, अंकित सिवाच, दीपराज राणा और सुमित अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 2 घंटा 17 मिनट की है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ओपनिंग डे सिर्फ भारत में 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने दुनियाभर में कुल 25 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसे करीब 80-90 करोड़ के बजट में बनाया गया था.