Ayushmann Khurrana Upcoming Films: आयुष्मान खुराना के लिए ये साल शानदार रहा. इस साल उनकी दो फिल्में ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ रिलीज हुईं. इन दोनों ही फिल्मों ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेते ही एक्टर को मालामाल कर दिया.ऐसे में साल 2026 के लिए भी एक्टर पूरी तरह से तैयार है.
2026 में भरी है आयुष्मान की झोली
2026 में एक्टर के पास कई बड़े प्रोडजेक्ट्स हैं. आयुष्मान 2026 की शुरुआत दो नए प्रोजेक्ट्स के साथ करने वाले हैं. सबसे पहले उनकी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’है, जो एक क्लीन और पारिवारिक कॉमेडी होगी.इस बारे में एक्टर ने कहा- ‘2026 में मैं फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर काम करूंगा, जो एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है. इस तरह की फिल्मों की हमेशा अपनी जगह होती है. हर उम्र के दर्शक वर्ग के लिए पारिवारिक कॉमेडी मनोरंजन का सबसे सुरक्षित और मजेदार ऑप्शन है. इस तरह की फिल्म में हीरो केवल अकेला नहीं, बल्कि पूरी फैमिली कहानी का सेंटर होता है.’
बनेंगे आदर्श बेटे
इसके अलावा आयुष्मान की झोली में सूरज बड़जात्या की फिल्म भी है. इस बारे में एक्टर ने कहा- ‘सूरज बड़जात्या का फिल्म बनाने का तरीका और काम के प्रति जुनून सभी को काफी इंस्पायर करता है. मैं खुद भी उनके काम का प्रशंसक हूं. उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं देतीं, बल्कि दर्शकों को परिवार का मूल्य समझाती हैं. यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है.’
ऐसे किरदार निभाना पसंद
अपने किरदारों को लेकर आयुष्मा ने कहा कि मैं आमतौर पर ऐसे किरदार निभाना पसंद करता हूं, जिनमें कमियां हों और जो समय के साथ बदलते और विकसित होते हों. लेकिन, इस फिल्म में मेरा किरदार आदर्श वाला है, जो परिवार को संभालता है. स्क्रीन पर ऐसे किरदार को देखना दर्शकों के लिए इंस्पायरिंग और दिल को छू लेने वाला एक्सपीरियंस होगा.’ आयुष्मान 2026 में यशराज फिल्म्स के ‘पोशम पा’ प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे.
43 साल पुरानी वो फिल्म, जिसने 18 लाख बजट में कमाए थे 30 गुना ज्यादा, रीमेक ने भी की छप्परफाड़ कमाई
फ्रेंचाइजी अच्छा ऑप्शन है
आगे कहा- ‘फ्रेंचाइजी फिल्मों का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा एक्साइटेड रहा हूं. इस तरह की फिल्मों की सबसे बड़ी ताकत यह होती है कि दर्शक पहले से ही उस कहानी से जुड़े होते हैं. ‘बधाई हो’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों ने दिखाया कि एक सफल फ्रेंचाइजी दर्शकों को नए प्रोजेक्ट्स को अपनाने में मदद करती है.’
इनपुट- एजेंसी
