News in Brief

Christmas 2025: क्रिसमस का त्योहार आने वाला है. इसको लेकर देशभर में मार्केट से लेकर हर तरफ चकाचौंध देखने को मिल रही है. जगह-जगह पर सजावट, रंग-बिरंगे क्रिसमस ट्री, सॉक्स, हैट और खूबसूरत डेकोरेशन आपको देश के कई कोनों में देखने को मिल जाएगी. सड़क किनारे विक्रेताओं के लिए त्योहार के ये समय और भी खास होता है क्योंकि उन्हें अच्छी-खासी आमदनी होने की उम्मीद रहती है, हालांकि ओडिशा में क्रिसमस के मौसम में जीविका कमाने की एक कोशिश लोगों के लिए खतरा बन गई. 

सामान बेचने वालों को किया परेशान 

ओडिशा की सड़कों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रुप बनाए कुछ पुरुष सांता क्लॉज की टोपी बेचने वाले सड़क विक्रेताओं को धमकाते नजर आ रहे हैं. वीडियो ग्रुप के ही किसी एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो फुटेज में पीला कुर्ता-पजामा पहने एक शख्स गाड़ी से उतरता है और अलग-अलग विक्रेताओं के पास जाकर उनपर चिल्लाता है. वह भी इसलिए क्योंकि वे एक विदेशी त्योहार मना रहे हैं. शख्स दावा करता है कि भारत एक हिंदू देश है. 

ये भी पढ़ें- भाजपा 6,900 करोड़ तो मात्र 53 करोड़ रुपये पर सिमटी कांग्रेस; इस साल कितना जेब भर पाईं पॉलिटिकल पार्टियां 

Add Zee News as a Preferred Source

‘यह हिंदू राष्ट्र है यहां ईसाई का चलेगा नहीं…’ 

शख्स विक्रेताओं पर चिल्लाते हुए कहता है,’ यह हिंदू राष्ट्र है. यहां ईसाई का चलेगा नहीं.’ वीडियो में एक अन्य शख्स विक्रेता से पूछता है कि क्या वह हिंदू है? वह आगे कहचा है,’ आप यह सब कैसे कर सकते हैं?’ इस दौरान कैमरे में दिख रहे तीनों लोग लगातार विक्रेता पर सांता क्लॉज की टोपियों को बेचना बंद करने और दुकान समेटने का दबाव डालते रहते हैं.

पहला विक्रेता पहेल किसी को फोन मिलाकर मदद मांगने की कोशिश करता है, लेकिन फिर असहाय होकर अपनी दुकान समेटने लगता है. इसके बाद ग्रुप का एक सदस्य दूसरे विक्रेता के पास जाता है और चिल्लाता हुए कहता है,’ ये सब नहीं चलेगा यहां.’ 

 

इंटरनेट पर भड़के लोग 

वीडियो में शख्स आगे कहता है कि यह भगवान जगन्नाथ की भूमि है. इसके बाद वह विक्रेताओं को भागने के लिए मजबूर करता है. वह विक्रेताओं से कहता है कि अगर उनके पास टोपी बेचने के अलावा और कोई काम है तो वह करें. वह कहता है,’ इसको छोड़ के और कुछ कर सकते हो कि नहीं?’ इसके बाद वह उन लोगों से पूछता है कि क्या उनके पास सामान बेचने की अनुमति है तो इसके जवाब में विक्रेता सिर हिला देते हैं. व्यक्ति उन्हें यह कहकर भगा देता है कि उनको सामान बेचने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी.

ये भी पढ़ें- ‘मोदी सरकार इसे बचाने नहीं बेचने पर लगी है…,’ अरावली को लेकर केंद्र पर भड़के पूर्व पर्यावरण मंत्री, खटखटाएंगे ‘सुप्रीम’ दरवाजा

इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो की यूजर्स खूब आलोचना कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि विक्रेता अपनी आजीविका कमाने के लिए चीजें बेच रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि अगर यह कोई बड़ा शोरूम या मॉल होता तो वह इस तरह का बर्ताव नहीं करता वह इन गरीबों पर अपनी दबदबा दिखा रहा है. अन्य यूजर ने लिखा,’ इन लोगों की हिम्मत नहीं होगी कि बड़ी दुकानों और मॉल में जाकर ये सब कर दिखाइए सिर्फ गरीब लोगों पर ही इनका लूटपाट चलता है.’