News in Brief

Happy Patel Team in KBC: फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रमोशन के बाद मोना सिंह अपनी आने वाली मूवी ‘हैप्पी पटेल’ का प्रमोशन करने अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचीं. इस दौरान मोना सिंह ने केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन से अपने किरदार और फिल्म को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि वो विलेन का किरदार निभाना चाहती हैं. ऐसे में ये इस तरह के निगेटिव रोल को प्ले करने का वो इंतजार कर रही थीं.

विलेन बनीं मोना सिंह

मोना सिंह के साथ इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और वीर दास भी पहुंचे. हैप्पी पटेल एक जासूसी फिल्म है. इस शो के दौरान मोना ने हैप्पी पटेल में निभाए अपने रोल के बारे में बात की.एक्ट्रेस ने कहा कि- ‘हैप्पी पटेल उनके स्क्रीन पर दिखने वाले किरदारों से अलग है. जिंदगी में कभी विलेन बनने का मौका ही नहीं मिला, ये पहली बार हुआ कि वीर ने मुझे ये मौका दिया और मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझमें क्या देखा, लेकिन 100 टैटू लगाकर मेरा लुक एकदम धमाकेदार है.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

 

‘बॉर्डर 2’ में आएंगी नजर
‘हैप्पी पटेल’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इसने फैंस के बीच मस्ती का लेवल बढ़ा दिया है. हाई ह्यूमर क्वांटिटी के साथ, ट्रेलर में कई मजेदार और अनोखे पल दिखाए गए हैं, जो पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरी फिल्म का वादा करते हैं. निर्देशक और कलाकारों ने दोनों ने रूप में वीर दास ने फ्रेश और मजेदार कॉमेडी पेश की है, जो खूब हंसाने वाली है. एनर्जी, चार्म और यूथफुल वाइन से भरपूर यह ट्रेलर फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ रहा है. ये मूवी थिएटर में 16 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी. इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. इस फिल्म के अलावा मोना सिंह सनी देओल संग ‘बॉर्डर 2’ में भी है. इस फिल्म का मोस्ट पॉपुलर गाना ‘संदे से आते हैं’ जैसलमेर मेंलोंगेवाला पर रिलीज किया गया. जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद है.