News in Brief

500 rupee notes discontinued Fact Check: सोशल मीडिया पर शुक्रवार को 500 के नोट को लेकर खबरें शेयर की जा रही हैं, जिसमें मार्च महीने में 500 के नोट को बंद करने की जानकारी दी जा रही है. जिसको लेकर अब केंद्र सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी ने खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक मार्च 2026 में 500 रुपए के नोट बंद कर देगा. पीआईबी एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैल रही इस झूठी खबर का खंडन किया है, उन्होंने साफ किया ये दावा पूरी तरह गलत है. 

पीआईबी ने किया खंडन
एजेंसी ने इस दावे को फर्जी बताते हुए कहा कि आरबीआई की तरफस से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और न ही इसके बारे में कोई घोषणा की है. पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से यह साफ किया गया है कि 500 रुपए के नोट पूरी तरह वैध हैं और अभी भी चलन में हैं. एजेंसी ने लोगों से कहा है कि वो ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी खबर को शेयर ने करें.  इस तरह की खबरों को शेयर करने से पहले सरकारी स्रोतों से उसकी जांच जरूर करें. एजेंसी की तरफ से यह भी बताया गया कि पिछेल साल भी कुछ इस तरह के मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे थे, जिसमें आरबीआई की तरफ से 30 सितंबर को एटीएम से 500 के नोट जारी न करने का आदेश दिया जाने की बात कही गई थी. 

आरबीआई ने नहीं जारी किया निर्देश
सरकार की तरफ से उस समय भी इस खबर को गलत बताया गया था. व्हाट्सएप पर फैलाए जा रहे फर्जी मैसेज में मार्च 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम और सितंबर 2026 तक 75 प्रतिशत एटीएम से 500 रुपए के नोट मिलने बंद होने का भी दावा किया गया था. पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से यह साफ किया केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है. जिसके बाद फैक्ट चेक यूनिट की तरफ से लोगों को चेतावनी दी है कि इस तरह से झूठी खबरें लोगों को धोखा देने के लिए फैलाई जाती हैं. इसके लिए एजेंसी ने आर्थिक और बैंक से जुड़ी जानकारियों को सिर्फ सरकारी और भरोसेमंद स्रोतों से ही जांचने की अपील की है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: पंजाब सरकार की बड़ी पहल, आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं को मिली मुफ्क सेवाएं