News in Brief

Singer Arijit Singh Retire: बॉलीवुड से शॉकिंग खबर है. अपनी आवाज के जादू से लोगों को इतनी कम उम्र में दीवाना बनाने वाले नामचीन सिंगर अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट ले लिया है. इस खबर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है. अरिजीत के इस शॉकिंग अनाउंसमेंट के बाद हर कोई सदमे में है. किसी को ये समझ में नहीं आ रहा कि आखिर महज 38 साल की उम्र में इस धांसू सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग को छोड़ने का फैसला क्यों और किस वजह से लिया.

अब नहीं करूंगा प्लेबैक सिंगिंग
अरिजीत ने 27 जनवरी को रात को अचानक सोशल मीडिया पर प्लेबैक सिंगिंग ना करने का शॉकिंग ऐलान किया. अरिजीत ने लिखा- ‘हैलो..आप सभी को नए साल की बधाई. मैं आप सभी को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि आपने इतने साल तक मुझे खूब प्यार दिया. मुझे आप सभी को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं प्लेबैक सिंगिंग से अब नहीं करूंगा और कोई भी अब नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इससे रिटायरमेंट ले रहा हूं. मेरा ये सफर बेहतरीन रहा.’

फैंस का टूटा दिल 
अरिजीत के इस ऐलान के बाद फैंस का दिल टूट गया है. वो इस पोस्ट पर लगातार कमेंट करके अरिजीत के इस फैसले पर दुख जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘सदियों में एक.’ दूसरे ने लिखा- ‘2026 में दुनिया खत्म हो जाती तो वही सही रहता.’ तीसरे ने लिखा- ‘आपके बिना म्यूजिक इंडस्ट्री खाली है.’ चौथे ने लिखा- ‘हम लोग आपको बहुत मिस करेंगे. उम्मीद करता हूं कि ये इशू जल्द रिसॉल्व हो जाए.’ पांचवें ने लिखा- ‘इसे पढ़ने के बाद तकलीफ हुई. लेकिन आपके फैसले की इज्जत करता हूं. बस ये बताना चाहता हूं कि हम आपको साथ हमेशा हैं.’