News in Brief

Assam News: असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल न होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने इसके बारे में पूछे जाने पर गोगोई को विदेशी बता दिया और उनपर भारत के किसी भी कार्यक्रम में शामिल न होने का आरोप लगा. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को व्यवहारिक रूप से ब्रिटिश नागरिक भी बता दिया.   

गौरव गोगोई पर सीएम का निशाना 

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल न होने के बारे में पूछे जाने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा,’ वे कैसे आ सकते हैं? उनके परिवार में 4 सदस्य हैं, जिनमें से 3 विदेशी हैं. जब वे अपने घर पर झंडा फहराएंगे तो उनका समर्थन कौन करेगा? जहां तक मुझे याद है वे भारत के गौरव से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते, क्योंकि वे व्यावहारिक रूप से ब्रिटेन के नागरिक हैं और पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी रखते हैं. यही उनका चरित्र है और यही उनकी पहचान है.’ 

ये भी पढ़ें- ‘पंजाब किसी का हक नहीं मार रहा…,’ SYL नहर विवाद पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मांगा समाधान, हरियाणा सीएम के साथ की मीटिंग   

Add Zee News as a Preferred Source

 

दावोस को लेकर दी जानकारी 

असम के मुख्यमंत्री ने दावोस को लेकर भी जानकारी शेयर की. उन्होंने कहा,’ हमारा विभाग फरवरी में एक निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है, जहां दावोस में हस्ताक्षरित सभी समझौता ज्ञापनों को गुवाहाटी में औपचारिक रूप दिया जाएगा. हमने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिसे फरवरी 2026 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा. पीएम ऑफिस ने हमें अपने राज्य में समझौता ज्ञापन को औपचारिक रूप देने की सलाह दी है ताकि हम आगे की चर्चा कर सकें, सभी शर्तों को अंतिम रूप दे सकें और फिर आगे बढ़ सकें. हमने पहले ही तय कर लिया है कि 18-28 फरवरी के बीच गुवाहाटी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.’ 

ये भी पढ़ें- ‘ये कौन लोग चिल्ला रहे हैं…,’ मंच पर भाषण देने पहुंचे सिद्धारमैया के सामने लगे डीके शिवकुमार के नारे, जनता पर भड़क उठे मुख्यमंत्री  

 

राहुल गांधी पर लगाया आरोप 

बता दें कि सोमवार 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रपति भवन में ‘एट-होम’ रिसेप्शन के दौरान सभी मेहमानों को दिए गए असम का ‘गमोसा’ दिया गया, हालांकि राहुल गांधी ने इसे पहनने से मना कर दिया. इसको लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा,’ मैं इस बारे में पहले भी बोल चुका हूं. पूर्वोत्तर के लोगों में गमोसा या एक अलग तरह का पारंपरिक अंगवस्त्र चढ़ाने की प्रथा थी. राहुल गांधी ने वह अंगवस्त्र पहनने से इनकार कर दिया और उन्होंने ऐसा कल पहली बार नहीं किया. वे ऐसा बार-बार करते हैं. जब भी वे असम आते हैं वे गमोसा पहनने से इनकार कर देते हैं. यह अब उनके लिए एक नियम बन गया है. हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि राहुल गांधी को पूर्वोत्तर पसंद नहीं है. उन्हें पूर्वोत्तर की संस्कृति पसंद नहीं है. असम और पूर्वोत्तर के लोगों को उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.’