News in Brief

Shashi Tharoor News:  कांग्रेस पार्टी और सांसद शशि थरूर के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है, इसका जवाब शायद ही किसी के पास है. इस बीच खबर है कि केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर पार्टी की अहम बैठक से नदारद दिखे. हालांकि, इस बात पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पार्टी की बैठक में न पहुंचे हों. इससे पहले भी दो बैठकों उन्होंने दूरी बनाई है. जिसके बाद तमाम प्रकार के कयास लगाए जाने लगे थे. 

दरअसल, मंगलवार को आगामी बजट सत्र से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली आवास पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने इस बैठक में बजट सत्र के लिए सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जानी थी. इस बैठक में उन मुद्दों पर रणनीति बनानी थी, जिसकी मदद से केंद्र की बीजेपी सरकार को संसद में घेरा जा सके. इस बैठक में पार्टी के तमाम नेता पहुंचे, लेकिन शशि थरूर नदारद रहे, जिसके बाद कई प्रकार की चर्चा की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: ‘पंजाब किसी का हक नहीं मार रहा…,’ SYL नहर विवाद पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मांगा समाधान, हरियाणा सीएम के साथ की मीटिंग

Add Zee News as a Preferred Source

बैठक में कौन कौन हुआ शामिल 

जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी के आवास पर बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे. हालांकि, इस दौरान शशि थरू अनुस्थित रहे, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि शशि थरूर इस समय विदेश में हैं और उन्होंने पहले ही इसकी सूचना पार्टी को दे दी थी. 

4 दिन में दूसरी बार पार्टी की मीटिंग से गायब 

हैरान करने वाली बात है कि महज पिछले चार दिनों में दूसरी बार है, जब थरूर पार्टी की अहम बैठक से नदारद रहे हैं. हालांकि, इससे पहले भी कई बैठकों में वह शामिल नहीं हुए हैं, जिससे पार्टी से उनकी नाराजगी जाहिर होती रही है.गौरतलब है कि शशि थरूर कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं और राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 2009 से इस सीट पर काबिज हैं.

यह भी पढ़ें: 2026 में विपक्ष के लिए कैसा मौका? भाजपा के लिए चुनावी पिच आसान नहीं लेकिन नजर में बड़ा टारगेट है