News in Brief

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘Kennedy’ अब फाइनली इंडियन ऑडियंस तक पहुंचने वाली है. साल 2023 में इस थ्रिलर-एक्शन फिल्म को ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था. लेकिन इंडिया में ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है. मगर अब ये थ्रिलर-एक्शन फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म की ट्रेलर संडे 8 फरवरी को रिलीज किया जा चुका है, जिसमें इसकी रिलीज डेट का खुलासा भी किया गया. अनुराग कश्यप की इस फिल्म में एक्टर राहुल भट्ट एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ नजर आएंगे.  

क्या कहता है Kennedy का ट्रेलर?
‘Kennedy’ के ट्रेलर में आपको सस्पेंस से भरपूर एक ऐसी कहानी की झलक देखने को मिलेगी, जो एक इंसान के गुस्से, जिंदा रहने की जिद्द और खामोशी को दिखाएगी. फिल्म के ट्रेलर में राहुल भट्ट एक खतरनाक किलर के रूप में नजर आ रहे हैं, जो लोगों को मारते-पीटते और नई साजिश रचते दिखाई दे रहे हैं. वहीं ट्रेलर के मुताबिक, सनी लियोनी राहुल भट्ट में एक्टर का अगला शिकार बनती हुई नजर आ रही हैं. अनुराग की ये फिल्म ओटीटी पर इस महीने रिलीज होने वाली है.

इस दिन होगी फिल्म रिलीज
राहुल भट्ट स्टारर फिल्म Kennedy इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होने रही है. इस फिल्म का प्रीमियर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Zee5 पर किया जाएगा. वहीं  Zee5 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘सिस्टम ने ‘कैनेडी’ को एक हथियार बनाया था, पर ये वो हथियार है, जो सिस्टम से नहीं अपनी मर्जी से चलता है.’ फिल्म का प्रीमियर 20 फरवरी से ZEE5 पर होगा.’

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है फिल्म की कहानी?
Kennedy फिल्म की कहानी मुंबई के एक अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है. केनेडी उदय शेट्टी (राहुल भट्ट) एक एक्स पुलिस ऑफिसर है, जो अब कॉन्ट्रैक्ट किलर बन चुका है. वो कैब ड्राइवर के रूप में दो तरह की जिंदगी जीता है और भ्रष्ट पुलिस कमिश्नर रशीद खान के लिए मर्डर करता है. वहीं अपने बेटे को खोने और टूटे परिवार के दर्द से जूझते हुए केनेडी एक ऐसे शहर में पहुंच जाता है, जो उसके अतीत को सामने ले आता है. उसे बम धमाकों, वसूली रैकेट और ताकतवर लोगों की साजिश में फंसाया जाता है. फिर शुरू होती है सच्चाई, बदला और आजादी की खौफनाक दौड़.