
कन्नड़ और तमिल टेलीविजन एक्ट्रेस नंदिनी ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में अपने पैरेंट्स पर यह आरोप लगाया कि वे उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे. इस वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी. अभी तक नंदिनी की मौत की सही वजह को लेकर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस मामले की पुलिस जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि उन पर शादी के लिए दबाव डाला जा रहा था और वह इसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह दूसरी समस्याओं के कारण डिप्रेशन से जूझ रही थीं.
एक्ट्रेस ने 26 साल की उम्र में की आत्महत्या
नंदिनी सीएम ने 26 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनकी आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद से फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनकी मौत की वजह जानना चाहते हैं. पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय नंदिनी का शव बेंगलुरु के केंगेरी स्थित उनके पीजी कमरे में 29, दिसंबर की तड़के फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. केंगिरी थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है.
नंदिनी सीएम के सुसाइड नोट से जुड़े अहम खुलासे
जांच अधिकारियों को कमरे से हस्तलिखित नोट मिला है, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव, अवसाद और शादी तथा सरकारी नौकरी से जुड़े दबाव का उल्लेख किया है. पुलिस परिवारजनों और करीबी परिचितों के बयान दर्ज कर रही है और मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपने परिवार पर आरोप लगाया है कि वह उन पर शादी करने के लिए दबाव बना रहे थे. जानकारी के मुताबिक पिता की मृत्यु के बाद उन्हें सहानुभूतिपूर्ण आधार पर सरकारी नौकरी की पेशकश हुई थी, जिसे उन्होंने ठुकराकर अभिनय जारी रखने का फैसला किया, जिसको लेकर घर में मतभेद होने की बात सामने आई है.
नंदिनी सीएम कौन थी?
तमिल सीरियल ‘गौरी’ में नंदिनी लीड रोल निभा रही थीं इसमें वह कनक और दुर्गा का डबल करती थीं. हाल ही में इस सीरियल में उनके एक किरदार ने जहर पीने वाला सीन किया था. यह सीन अब उनकी आत्महत्या के बाद चर्चा का विषय बन चुका है. ‘गौरी’ से पहले भी वह कई टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी थीं. नंदिनी की मौत से तमिल और कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. एक्ट्रेस के कुलीग्स, फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं.

