
Khanzaadi Hospitalised: ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) की एक्स कंटेस्टेंट खानजादी से जुड़ी शॉकिंग खबर है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेड पर लेटी नजर आ रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस को क्या हुआ है इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने रिवील नहीं की. लेकिन, एक्ट्रेस ने जैसे ही ये पोस्ट किया तो उनके फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए और लगातार एक्ट्रेस से उनकी तबीयत का हालचाल पूछने लगे.
बुरी हालत में हसीना
खानजादी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी अस्पताल की एक फोटो शेयर की. जिसमें वो IV ड्रिप लगाए नजर आईं. इस छोटी सी क्लिप में एक्ट्रेस लेटी हुई हैं लेकिन तकलीफ होने के बावजूद काफी शांत नजर आ रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया. जिसके बाद से फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ करने लगे.हालांकि एक्ट्रेस को क्या हुआ है ये तो उन्होंने रिवील नहीं किया. लेकिन, ये जरूर कहा कि वो अपने आने वाले व्लॉग में इसके बारे में जरूर बताएंगी.

तीन साल तक रहीं व्हीलचेयर पर
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि खानजादी ने अपनी हेल्थ को लेकर पहली बार फैंस संग अपडेट शेयर किया हो. इससे पहले भी वो ‘बिग बॉस 17’ के दौरान अपनी हेल्थ से जुड़ी कई शॉकिंग जानकारी शेयर कर चुकी हैं. उस वक्त खानजादी ने कहा था कि उन्हें एंकिलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस बीमारी है जिसमें लंबे वक्त तक सूजन रहती है. इस वजह से वो 3 साल तक व्हीलचेयर पर रहीं. उस दौर को एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के सबसे टफ फेज को बताया.
‘पापा चिंता मत करना मैं ध्यान रखूंगा…’ ससुर की मौत के बाद टूट गए अर्जुन बिजलानी, लिखा हार्टब्रेकिंग पोस्ट
‘बिग बॉस 17’ में आईं नजर
खानदाजी को लोग फिरोजा खान नाम से भी जानते हैं. खानजादी का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें डॉक्टर तारिक सलीम ने एक्ट्रेस की हेल्थ कंडीशन रिवील की थी. उस वीडियो में डॉक्टर ने कहा था – ‘2017 मई में…मेरे पास फिरोजा आई थीं. वो व्हीलचेयर पर थीं. इतना दर्द था कि चीखें मारती थीं…बहुत दूर तक उनकी चीखें सुनाई देती थीं. वो करवट तक नहीं बदल पाती थीं. हमने कोशिश की और फिरोजा ने भी साथ दिया उस पूरे ट्रीटमेंट में.’ ‘बिग बॉस 17’ में खानजादी की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन संग क्लोज बॉन्ड शेयर किया था.

