News in Brief

Maharashtra News: मुंबई में सोमवार 26 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे के मौके पर एक बड़ी दुर्घटना देखने को मिली. यहां गणतंत्र दिवस के समारोह के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर के गिरने से एक 3 साल की बच्ची की मौत हो गई. यह घटना टैगोर नगर में सुबह करीब 11 बजे घटी. इसका वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया. पीड़िता की पहचान जाह्नवी सोलकर के रूप में हुई है.

लाउडस्पीकर गिरने से बच्ची की मौत 

पुलिस के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब बच्ची एक संकरी गली में दौड़ रही थी. CCTV में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक कबाड़ी वाला कपड़े के टुकड़ों से भरा एक बड़ा थैला लेकर बच्ची के आगे चल रहा है. उसके गुजरते समय थैला गलती से लाउडस्पीकरों से जुड़े तार से टकरा गया और कुछ ही क्षणों में स्पीकर असंतुलित होकर बच्ची पर गिर गए.

घटना को लेकर ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए विक्रोली पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर चंद्रकांत नाइकवाड़ी ने बताया कि तार से टकराने के बाद वह व्यक्ति आगे बढ़ गया. उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके पीछे क्या हुआ था.  

ये भी पढ़ें- ‘वे कैसे आ सकते हैं, उनके परिवार में 3 विदेशी हैं..,’  हिमंता का गौरव गोगोई पर निशाना, राहुल को बताया पूर्वोत्तर विरोधी 

 

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम 

पुलिस ने कहा,’ कपड़े के टुकड़ों का एक व्यापारी लड़की के आगे एक थैला लेकर जा रहा था, जो स्पीकर के तारों से टकरा गया. वह आदमी आगे निकल गया और जैसे ही लड़की भागने लगी, दोनों लाउडस्पीकर उस पर गिर गए, जिससे उसकी मौत हो गई.’ घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी जाह्नवी को तुरंत पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस को घटना की तुरंत सूचना दी गई और इसकी जांच शुरू कर दी गई.  

ये भी पढ़ें- ‘पंजाब किसी का हक नहीं मार रहा…,’ SYL नहर विवाद पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मांगा समाधान, हरियाणा सीएम के साथ की मीटिंग   

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

इंस्पेक्टर नाइकवाड़ी ने बताया कि बीते सालों के विपरीत इस बार स्पीकर ऊंचे चबूतरे पर नहीं बल्कि जमीन पर रखे गए थे. पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की समीक्षा की, जिससे पुष्टि हुई कि कबाड़ व्यापारी के बैग के तार से टकराने पर स्पीकर का तार टूट गया था. जांच के आधार पर विक्रोली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मंडल स्वामी विनोद परमार, लाउडस्पीकर लगाने वाले लोग और कबाड़ व्यापारी सैयद गुरान के खिलाफ FIR दर्ज की है.