UAE President in In India: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आज यानी सोमवार को भारत दौरे पर आएंगे. नहयान के इस दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे साथ ही कई अहम समझौते भी होने की उम्मीद है. संयुक्त अरब अमीरात भारत में सातवां सबसे बड़ा निवेशक है, दोनों ही देश एक दूसरे पर काफी निर्भर करने के साथ-साथ भरोसा भी रखते हैं. चलिए इस मौके पर हम आपको दोनों देशों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं.
सबसे पहले यह बता दें कि भारत और UAE के रिश्तों की नींव UAE के गठन (1971) से पहले ही पड़ चुकी थी.भारत ने 1972 में UAE को औपचारिक मंजूरी दी और 1973 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए. 1971 से पहले न UAE था, न आधुनिक दुबई, बल्कि यह इलाका ब्रिटिश संरक्षण में बिखरे हुए अमीरातों का समूह था. उस समय स्थानीय शासक अपने-अपने इलाकों में हुकूमत करते थे लेकिन फौज, विदेश नीति और रणनीतिक फैसले ब्रिटेन के हाथ में थे.
1971 से पहले UAE कैसा था?
हालांकि 1968 में ब्रिटेन ने ऐलान किया कि वह खाड़ी से हटेगा. ऐसे में अमीरातों के सामने सवाल था कि अलग रहें या साथ आएं? यह जद्दोजहद लंबी चलती रही और 1971 में छह अमीरात मिलकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) बने. शेख जायेद बिन सुल्तान अल नहयान ने पहले राष्ट्रपति के तौर पर जिम्मेदारियां संभालीं. जिनके दूरदर्शिता ने UAE को तरक्की की रफ्तार दी.
यह भी पढ़ें: सऊदी से बिगड़े रिश्तों के बीच भारत आ रहे UAE राष्ट्रपति, लेंगे अपने पोत पर हमले का बदला? खरीद सकते हैं ये हथियार
इंदिरा गांधी से मिले शेख जायेद बिन अल नहयान
राष्ट्रपति पद संभालने 3 साल के भीतर ही 1974 शेख जायेद बिन अल नहयान ने भारत का दौरा किया. इस दौरान वो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिले थे. इसके बाद 1992 में भी उन्होंने भारत की यात्री की और यह यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई.
राजघाट पर UAE की तीन पीढ़ियां
-
1992 में संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने भारत यात्रा के दौरान अमलतास (कैसिया फिस्टुला) का पौधा लगाया था. इसके बाद यह परंपरा अगली तीन नस्लों तक जारी रही.
-
2016 में, उनके बेटे, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान , जो संयुक्त अरब अमीरात के वर्तमान राष्ट्रपति हैं, ने मोलशरी (मिमुसोप्स एलेंगी) का पौधा लगाकर इस परंपरा को जारी रखा.
-
सितंबर 2024 में क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अमलतास (कैसिया फिस्टुला) का पौधा लगाकर इस परंपरा को और मजबूत किया. वे राजघाट पर पौधा लगाने वाले संयुक्त अरब अमीरात के तीसरे नेता बने.
राजघाट सिर्फ महात्मा गांधी का स्मारक नहीं है, बल्कि यह अहिंसा, संतुलन, नैतिक राजनीति और शक्ति से पहले विचार का प्रतीक है. UAE के नेताओं का यहां आना यह संकेत देता है कि भारत उनके लिए सिर्फ आर्थिक साझेदार नहीं, बल्कि विचारों की शक्ति वाला देश है. यहां पेड़ लगाकर संदेश दिया जाता है कि वे महात्मा गांधी के जीवन दर्शन का पालन कर रहे हैं. यानी प्रकृति के साथ जुड़ रहे हैं और भविष्य के लिए त्याग भी कर रहे हैं.
विचारों की राजधानी राजघाट
ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि UAE के लिए राजघाट ही क्यों? बीजिंग या फिर वॉशिंगटन जैसी ताकतें क्यों नहीं? तो शायद इसका जवाब यह हो सकता है कि दिल्ली का राजघाट शक्ति नहीं, नीति की राजधानी. जहां ना हथियारों को अहमियत दी जाती है और ना ही सैन्य गठबंधन को सराहा जाता है. यहां अगर कुछ है तो वो हैं ‘शुद्ध विचार’ जो दुनिया को एक होने का संदेश देते हैं.
-
UAE से भारत का आयात बड़ा है: इसमें पेट्रोलियम, तेल-गैस और अन्य वस्तुएं शामिल हैं.
-
FY 2024-25 में भारत-UAE का कुल व्यापार $100 बिलियन से ज्यादा पहुंच गया है.
-
भारत का निर्यात UAE को लगभग $36.6 बिलियन रहा है.
-
इसके अलावा UAE अब भारत में चौथा सबसे बड़ा निवेशक बन चुका है.
