)
Dhurandhar Middle East Ban: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 34 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त इतिहास रचा. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ऐसी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, जो बीते कई सालों में किसी भी दूसरी बॉलीवुड फिल्म के लिए मुमकिन नहीं हो पाई. हालांकि, शानदार सक्सेस के बावजूद ये फिल्म मिडिल ईस्ट में बैन का सामना कर रही है.
इसी बीच मेकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है. भारतीय फिल्म निर्माता संघ (IMPPA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर फिल्म ‘धुरंधर’ पर मिडिल ईस्ट देशों में लगे बैन को हटवाने की मांग की है. IMPPA ने कहा है कि ये बैन बिना किसी ठोस वजह के लगाया गया है और इससे फिल्ममेकर्स की अभिव्यक्ति की आजादी (Freedom of Expression) पर सीधा असर पड़ता है.
‘धुरंधर’ के मेकर्स ने पीएम मोदी को लिखा खत
संगठन का मानना है कि सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि भारतीय सिनेमा के साथ न्याय हो सके. IMPPA के मुताबिक, ‘धुरंधर’ को यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे देशों में रिलीज की परमिशन नहीं मिली. जबकि भारत में फिल्म को सेंसर बोर्ड यानी CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिल चुका है. इसके बावजूद इन देशों में फिल्म पर रोक लगा दी गई, जिसे IMPPA ने ‘एकतरफा और अनफेयर’ बताया.
‘बिग बॉस मराठी 6’ में एंट्री को लेकर श्रेयस तलपड़े ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘बदकिस्मती से एक्टर…’
मिडिल ईस्ट में बैन को लेकर परेशान मेकर्स
संगठन ने कहा कि ये फैसला फिल्म इंडस्ट्री के लिए हार्मफुल है. चिट्ठी में IMPPA ने साफ लिखा कि उनके सदस्य निर्माता ने सभी नियमों का पालन करते हुए फिल्म बनाई और रिलीज की. इसके बाद भी विदेशों में बैन लगना फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का हनन है. IMPPA ने ये भी कहा कि ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है. ऐसे में इस तरह का बैन न सिर्फ फिल्म बल्कि पूरी इंडस्ट्री के लिए गलत मैसेज देता है.
इन 7 देशों में बैन है ‘धुरंधर’
IMPPA ने प्रधानमंत्री से अपील की कि भारत सरकार इन देशों से बातचीत करे. संगठन ने लिखा कि यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान, सऊदी अरब और पाकिस्तान भारत के मित्र देश हैं और भारत इनके साथ कई क्षेत्रों में बिजनेस करता है. इसलिए सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से उठाना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि फिल्म पर लगा बैन जल्द से जल्द हटाया जाए. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन नजर आ रहे हैं.
पूरी दुनिया में कमा चुकी 1230 करोड़
5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई. ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1230 करोड़ रुपये की कमाई की है और ये अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. भारत में फिल्म ने 800 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया. मेकर्स इसे दो पार्ट में बना रहे हैं और इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज होगा.
