News in Brief

Abhimanyu Singh Home Burgled: पूजा बनर्जी के बाद मुंबई के एक और नामचीन सितारे के घर चोरी हुई है. ये एक्टर अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) हैं. इनके घर देर रात चोर घुस गए और सोना, चांदी, डायमंड और कैश लेकर भाग निकले. रिपोर्ट्स के अनुसार ये चोरी करीबन 1.37 करोड़ की हुई.

पुलिस ने पकड़ा चोर

ये वारदात एक्टर के घर पर देर 29 दिसंबर से 30 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई. कहा जा रहा है ये चोर एक्टर के लोखंडवाला वाले घर के बाथरूम की खिड़की से घर के अंदर घुस गए और इस कांड को अंजाम दिया. एक्टर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद एक्टर ने मुंबई की ओशीवारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और कुछ टेक्निकल एविडेंस, सीसीटीवी फुटेज की वजह से पुलिस ने चोर को 3 जनवरी, 2026 को धर दबोचा. पूछताछ के दौरान चोर ने अपना जुर्म खुद ही कबूल लिया और 1.26 करोड़ की रिकवरी हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

इस फिल्म में आखिरी बार आए थे नजर

अभिमन्यु ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया. ये आखिरी बार सुजीत की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में नजर आए थे. जिसमें उनके साथ पवन कल्याण, प्रकाश राज और इमरान हाशमी भी थे. इनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘गुलाल’, ‘सूर्यवंशी’, ‘लक्ष्य’ और ‘रक्त चरित्र’ शामिल है.

कई फिल्मों में किया काम

अभिमन्यु ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, गुजराती, कन्नड़ में भी काम किया है. इन्होंने साल 2001 में ‘अक्स’ फिल्म से बतौर करियर शुरुआत की. जिसमें वो अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन और मनोज बाजपेयी संग नजर आए. लेकिन, इन्हें पहचान अनुराग कश्यप की गुलाल मूवी से मिली. इसके अलावा साल 2017 में श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ में भी नजर आए थे. साथ ही अनिल शर्मा की फिल्म ‘जीनियस’ में भी काम किया था. जिसमें ये सीबीआई ऑफिसर बने थे.