News in Brief

A R Rahman Acting Debut: 34 साल पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाले भारतीय सिनेमा के सिंगर और कंपोजर ए आर रहमान अब एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं. जी हां, आपने एक दम सही सुना. हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा और हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बानने वाले ए आर रहमान ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार गानों की सौगात दी है. लेकिन अब वे एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं. 

ऑस्कर जीत चुके रहमान पहली बार कैमरे के सामने एक्टिंग करते दिखाई देंगे. वे अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘मूनवॉक’ (Moonwalk) से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ मशहूर डांसर और एक्टर प्रभुदेवा भी लीड रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को 2026 की सबसे अलग और चर्चा में रहने वाली फिल्मों में गिनी जा रही है. ‘मूनवॉक’ का निर्देशन मनोज एन एस कर रहे हैं और इसे बिहाइंडवुड्स प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है. 

ए आर रहमान करेंगे एक्टिंग डेब्यू 

फिल्म में ए आर रहमान एक काल्पनिक ‘एंग्री यंग फिल्म निर्देशक’ का किरदार निभाते दिखेंगे. ये रोल उनके फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला होने वाला है. खास बात ये भी है कि रहमान ने फिल्म के सभी पांच गाने खुद गाए हैं, जिससे पूरे एल्बम में एक ही आवाज और एक खास म्यूजिकल फील देखने को मिलेगी. ये भी उनके करियर का एक नया और यूनिक एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है. फिल्म के एक गाने ‘मायिले’ की शूटिंग को लेकर डायरेक्टर मनोज एन एस ने अपने एक्सपीरियंस साझा किए. 

अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसके 7 गानों में से 3 आज भी हैं चार्टबस्टर, यूट्यूब से लेकर लोगों की प्लेलिस्ट पर करते हैं राज, 1 तो सुना जाता है बार-बार

ए आर रहमान ने गाने भी खुद गाए 

उन्होंने कहा, ‘प्रभुदेवा सर और ए आर रहमान सर के साथ ‘मायिले’ (Mayile) गाने की शूटिंग करना बेहद शानदार एक्सपीरियंस रहा. ये गाना थिएटर में दर्शकों के लिए एक ट्रीट साबित होगा’. उन्होंने ये भी बताया कि प्रभुदेवा ने इस गाने में अपने करियर का बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दिया है और कोरियोग्राफर शेखर मास्टर ने इसे और खास बना दिया. डायरेक्टर ने आगे बताया कि ए आर रहमान सिर्फ गाने तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने कहा, ‘रहमान सर पूरे गाने में नजर आते हैं और उनकी मौजूदगी गाने को एक क्यूट और खास वाइब देती है’. 

फिल्म में प्रभुदेवा भी आएंगे नजर 

बाद में जब मनोज ने उन्हें गाने के बाद एक बड़ा रोल ऑफर किया, तो रहमान ने खुशी-खुशी उसे मान लिया. ये सीन दर्शकों के लिए सरप्राइज होगा. सेट पर सभी लोग रहमान को एक्टर के तौर पर मस्ती करते देखकर बेहद खुश नजर आए. फिल्म में प्रभुदेवा ‘बबूट्टी’ (Babootty) नाम के एक यंग फिल्म कोरियोग्राफर का किरदार निभा रहे हैं. वहीं कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए योगी बाबू कई किरदारों में नजर आएंगे, जिनमें कवरिमान नारायणन, अट्टुक्कल अझागु रासा और दुबई मैथ्यू शामिल हैं. 

2026 में रिलीज होगी फुल-लेंथ कॉमेडी फिल्म 

मनोज एन एस ने ये भी हिंट दिया कि योगी बाबू के रोल से जुड़ा एक बड़ा सरप्राइज ऑडियो लॉन्च के दौरान रिवील किया जाएगा, जो दर्शकों को चौंका देगा. ‘मूनवॉक’ की स्टारकास्ट काफी बड़ी और दमदार है. फिल्म में अजु वर्गीस, अर्जुन अशोकन, सैट्ज, सुष्मिता, निश्मा, स्वामीनाथन, रेडिन किंग्सले, राजेंद्रन, दीपा अक्का, संतोष जैकब और रामकुमार जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. डायरेक्टर मनोज एन एस ने कहा, ‘हम खुशकिस्मत हैं कि इतने टैलेंटेड कलाकार इस फिल्म का हिस्सा बने’.