
CNG Price Reduced India: नए साल की शुरुआत से ही CNG गाड़ियां चलाने वालों के लिए अच्छी खबर आई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड या कहें तो IGL ने CNG के दामों में कटौती की घोषणा कर दी है. यह फैसला प्रधानमंत्री के स्वच्छ और सस्ता ईंधन उपलब्ध कराने के लक्ष्य के तहत लिया गया है. IGL ने बताया है कि 1 जनवरी 2026 की सुबह 6 बजे से कई इलाकों में CNG सस्ती कर दी जाएगी. इससे ये होगा कि रोजाना CNG का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सीधी राहत मिल पाएगी और ईंधन का खर्च थोड़ा कम हो सकेगा.
कहां सस्ती होगी CNG
IGL के मुताबिक हरियाणा के करनाल और कैथल में CNG के दाम 1रुपए प्रति किलो घटाए गए हैं. वहीं इसी तरह रेवाड़ी में भी ग्राहकों को 1रुपए प्रति किलो की राहत मिलने वाली है. उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में CNG 0.50 रुपए प्रति किलो सस्ती होगी. वहीं कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में भी दाम 0.50 रुपए प्रति किलो कम किए गए हैं. राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में CNG के दाम 0.50 रुपए प्रति किलो घटाए गए हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा और चित्रकूट में भी CNG 0.50 रुपए प्रति किलो सस्ती होगी.
ग्राहकों को होगा फायदा
IGL का कहना है कि इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग साफ ईंधन की ओर बढ़ेंगे. CNG पहले से ही पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ती मानी जाती है और अब दाम घटने से इसका इस्तेमाल और बढ़ सकता है. अगर देखा जाए तो नए साल की शुरुआत IGL ग्राहकों के लिए फायदे के साथ होने वाली है. 1 जनवरी 2026 की सुबह 6 बजे से नए रेट लागू होते ही कई शहरों में CNG भरवाना थोड़ा और सस्ता हो सकता है.
यह भी पढ़ें: New Year 2026: वेलकम 2026… कश्मीर से कन्याकुमारी तक जश्न में डूबा भारत, लोगों ने जमकर की मस्ती
