Sonakshi Sinha Dahaad Season 2: सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2023 में आई एक वेब सीरीज से ओटीटी पर गर्दा उड़ाया था . 8 एपिसोड वाली इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई थीं. इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह अहम रोल में नजर आए थे. 3 सालों के बाद एक्ट्रेस एक बार फिर ओटीटी पर दहाड़ मारने के लिए तैयार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दहाड़’ का सीजन 2 जल्द ही आने वाला है.
अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज
अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेब सीरीज ‘दहाड़’ में सोनाक्षी सिन्हा ने पुलिस की वर्दी में अपना दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था. इसके बाद से ही फैंस ‘दहाड़’ के सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं. फैंस की डिमांड को पूरा करते हुए मेकर्स ने इसका सीजन 2 लाने का फैसला किया है. जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है.
6 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, एक साथ भिड़ेंगी ये 5 फिल्में, कौन देगा सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को कांटे की टक्कर?
जल्द आएगा सीजन 2
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दहाड़’ के मेकर्स रीमा कागती और जोया अख्तर ने इसके सीजन 2 की तैयारी शुरू कर दी है. सीरीज ‘दहाड़ 2’ की शूटिंग इस महीने शुरू होने वाली है. इस सीजन की शूटिंग राजस्थान में की जाएगी. साल 2023 में पहले सीजन के प्रीमियर के 3 साल बाद अब टीम नए ट्विस्ट के साथ सीरीज का सीक्वल लाने के लिए तैयार है.
राजस्थान में ही होगी शूटिंग
दहाड़ के पहले सीजन की तरह एक बार फिर शूटिंग लोकेशन राजस्थान रहेगी. पहले पार्ट को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो भी ‘दहाड़ 2’ को पूरी तरह सपोर्ट कर रहा है. हालांकि अभी तक सीरीज की डिटेल्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई हैं. लेकिन फैंस के बीच अभी से एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. सीरीज को लेकर फिलहाल प्री-प्रोडक्शन चल रहा है.
साल 2023 में रिलीज हुई थी सीरीज
बता दें कि सीरीज दहाड़ की कहानी राजस्थान के एक छोटे से गांव में दो पुलिस ऑफिसर 27 महिलाओं के गायब होने की जांच पर आधारित है. इस दौरान उनकी इन्वेस्टिगेशन से वे एक सीरियल किलर तक पहुंच जाते है. साल 2023 में सीरीज रिलीज हुई थी.
