Sleeper Cell Active In Country: देश भर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की इंट्रोगेशन से खुलासा हुआ है कि देश के ज्यादातर राज्यों में आतंकियों के स्लीपर सेल का बड़ा मॉड्यूल सक्रिय है. सबसे ज्यादा जमशेदपुर में 12 स्लीपर सेल एक्टिव होने की खबर मिली है. सूत्रों के मुताबिक इन स्लिपर सेल का डिटेक्ट या इनडाइरेक्ट संबंध पाकिस्तान से है. इनमें से कुछ लोग पाकिस्तान में ट्रेनिंग भी ले चुके है. कुछ स्लीपर सेल लगातार इंक्रिप्टिड एप के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर से संपर्क में है. सुरक्षा एजेंसी लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही है, लेकिन स्लीपर सेल के तौर पर ये लोग बिल्कुल सामान्य जिंदगी जी रहे हैं.
1 दर्जन से ज्यादा स्लीपर सेल एक्टिव
इंटेलिजेंस एजेंसी के इनपुट पर जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में एक दर्जन से अधिक स्लीपर सेल सक्रिय होने की आशंका जताई गई है, हालांकि तमाम बातों को लेकर कोई अधिकारी कुछ भी बोल नहीं रहे हैं. रिपोर्ट में आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर रोड नंबर-14 निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान को इस नेटवर्क का प्रमुख बताया गया है. अर्शियान पिछले 7-8 सालों से फरार है. उसकी तलाश में NIA और ATS की टीमें कई बार जमशेदपुर आ चुकी हैं. जांच एजेंसियों की सिफारिश पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिसके बाद उसकी तलाश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज कर दी गई है.
ये भी पढ़ें- BCCI मामले में अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाया आजीवन बैन; 9 साल से क्यों लगा था बैन?
पुराने आतंकी मामलों से जुड़ती रही हैं कड़ियां
जमशेदपुर पहले भी आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामलों में चर्चा में रहा है. साल 2016 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात से अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल शमी को गिरफ्तार किया था. जांच में उसका संपर्क ओडिशा से गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी से सामने आया था. कटकी को झारखंड और ओडिशा में नेटवर्क खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई थी. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ था कि शमी पाकिस्तान जाकर हथियारों का प्रशिक्षण ले चुका था. इसी नेटवर्क में अर्शियान और उसके भाई मोहम्मद जीशान का नाम सामने आया था. जीशान फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है.
ये भी पढ़ें- ‘ऐसे लोग कांग्रेस को डुबो देंगे…,’ पंजाब सांसद को गद्दार कहने पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बताया सिखों के प्रति नफरत की अभिव्यक्ति
एजेंसी ने इंटरसेप्शन पर लगा रखे है 1000 से ज्यादा फोन नंबर
स्लीपर सेल की सबसे ज्यादा गतिविधि झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और उड़ीसा में देखने को मिली है. सुरक्षा एजेंसी इन स्लीपर सेल की गतिविधियों को मॉनिटर करने के लिए करीब 1000 फोन नंबरों को इंटरसेप्शन पर लगा रखा है ताकि उनकी गतिविधियों पर नर रखी जा सके, हालांकि नेशनल सिक्योरिटी को देखते हुए कोई भी अधिकारी इस पर बोलने से बच रहा है.
