News in Brief

हिंदी सिनेमा में जब बात 90 के दशक की होती है, तो आंखों के सामने तमाम हस्तियों समेत माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों का चेहरा आने लगता है. इन्होंने उस दौर में कई दमदार फिल्में दी थीं. ऐसे में जब ये सितारे किसी मंच पर साथ आते हैं, तो दर्शकों के बीच यादें फिर ताजा होने लगती हैं. इस कड़ी में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 4 में माधुरी और जैकी की जोड़ी देखने को मिली. शो के नए एपिसोड में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ दर्शकों को पुराने समय में ले गए. उन्होंने स्टेज पर फिल्म ‘देवदास’ के ‘शीशे से शीशा टकराए’ गाने पर परफॉर्म किया. इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची माधुरी दीक्षित 

शो का नया प्रोमो कमीडियन सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया. माधुरी और जैकी की परफॉर्मेंस के बाद कपिल शर्मा मस्ती भरे अंदाज में एक्ट्रेस से पूछते हैं कि जब आप शीशे में खुद को देखती हैं, तो आपको घमंड आता है कि मैं ही तो हूं माधुरी… इस सवाल पर माधुरी शर्मा शर्माने लगती हैं. इसके बाद माधुरी बातचीत के दौरान जैकी से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताती हैं. वह कहती हैं कि पहली बार जब मैंने जैकी को करीब से देखा था, तब मैं फिल्म ‘कर्मा’ का एक गाना कर रही थी. गाने की शूटिंग चल रही थी और उस वक्त सेट पर अनिल कपूर भी मौजूद थे.

Add Zee News as a Preferred Source

माधुरी ने आगे हंसते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान जैकी और अनिल दोनों बार-बार मेरी तरफ देख रहे थे. माधुरी की बात पर शो के होस्ट कपिल शर्मा ने तुरंत मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए जैकी श्रॉफ से पूछा कि आप अपनी रिहर्सल छोड़कर माधुरी का डांस क्यों देख रहे थे.

ये भी पढ़ें: नहीं हुई सलीम खान की सर्जरी…अब भी वेंटिलेटर पर हैं, ब्रेन हैमरेज के बाद हुई एंजियोग्राफी; डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

इस सवाल पर जैकी श्रॉफ ने अपने खास स्टाइल में जवाब दिया और कहा, ”कभी-कभी इंसान को खुद को भूल जाना पड़ता है.” उनका यह जवाब सुनते ही स्टूडियो ठहाकों से गूंज उठा. इसके बाद जैकी श्रॉफ ने पर्यावरण की अहमियत पर बात की. नवजोत सिंह सिद्दू ने जब जैकी श्रॉफ से पूछा कि पेड़ कहते क्या हैं, तो इस पर जैकी ने जवाब देते हुए कहा कि पेड़ हमसे कहते हैं कि अगर तुम हमारी देखभाल करोगे, तो हम भी तुम्हें संभालेंगे.

एक्ट्रेस ने सुनाया ‘कर्मा’ का किस्सा

इस पर जब दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं, तो जैकी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ताली बजाने से बेहतर है, बाहर जाकर एक पेड़ लगाओ. शो का रोमांटिक रंग भी देखने को मिला. कपिल शर्मा ने माधुरी दीक्षित के एक इंटरव्यू की लाइन की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैंने इतने सालों से इतनी रोमांटिक फिल्में कर ली हैं कि अब इतना एक्सपीरियंस हो गया है कि मैं अब पत्थर के साथ भी रोमांस कर सकती हूं. इस पर उन्होंने सवाल किया कि ये लाइनें आपने किस एक्टर के साथ काम करने के बाद कही हैं? इस सवाल ने माहौल को मस्ती भरा बना दिया.

ये भी पढ़ें: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए गोविंदा को माफ करने को तैयार पत्नी सुनीता, लेकिन रखी एक शर्त

 

कॉमेडी का तड़का तब और तेज हो गया जब सुनील ग्रोवर अपने किरदार डायमंड राजा के रूप में नजर आए. वहीं, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ने भी खूब मनोरंजन किया. यह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर 21 फरवरी को रात 8 बजे स्ट्रीम होगा.