
US Woman Looted In Mumbai: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सहार पुलिस की ओर से 50 साल के एक टैक्सी ड्राइवर देशराज यादव को गिरफ्तार किया गया है. उसपर एक विदेशी महिला से महज कुछ 100 मीटर की दूरी के लिए 18000 रूपये की रकम वसूलने का आरोप लगा है. अमेरिकी महिला ने 26 जनवरी 2026 को कथित तौर पर 18,000 रुपये यानी लगभग 200 अमेरिकी डॉलर की ठगी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया. बता दें कि यह घटना 12 जनवरी 2026 की है, जब पीड़िता अमेरिका से मुंबई पहुंची थी.
400 मीटर के लिए 18,000 रुपये
पुलिस के अनुसार महिला ने हवाई अड्डे के पास स्थित एक 5 स्टार होटल तक जाने के लिए टैक्सी ली थी, जो मात्र 400 मीटर की दूरी पर था. आरोप है कि टैक्सी चालक यादव ने महिला को सीधे होटल ले जाने के बदले अंधेरी (पूर्व) इलाके में करीब 20 मिनट तक इधर-उधर घुमाया. इसके बाद उसी इलाके में वापस लाकर उसे होटल पर छोड़ा और बदले में 18,000 रुपये वसूल लिए.
Landed in Mumbai recently,took a taxi to @HiltonHotels. The driver and another guy took us to an unknown location first, charged us $200 (₹18,000) and then dropped us at the hotel which was only 400m away. Taxi No:MH 01 BD 5405 @MumbaiPolice #scam @CPMumbaiPolice @MTPHereToHelp pic.twitter.com/4X1uNKW3jg
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Argentina Ariano (@ArgentinaAriano) January 26, 2026
महिला के साथ इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है. महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि टैक्सी चालक और उसके साथी ने पहले उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर पैसे वसूले और फिर होटल छोड़ा, जो हवाई अड्डे के बेहद नजदीक था. महिला के इस पोस्ट पर काफी रिएक्शंस देखने को मिले. वहीं इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.
ये भी पढ़ें- पावर कट, रोड ब्लॉक और हिमस्खलन का खतरा… घाटी में भारी बर्फबारी के बाद शुरू आफत, 2-8 फीट बर्फ के नीचे फंसे गांव
टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार
सहार पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए 27 जनवरी 2026 को FIR दर्ज की. वहीं महिला के ‘X’पोस्ट पर शेयर किए गए टैक्सी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की गई. घटना को लेकर DCP (जोन VIII) मनीष कलवानिया के मार्गदर्शन में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज चालके और उनकी टीम ने जांच शुरू की. पुलिस ने उस होटल से भी जानकारी जुटाई, जहां पीड़िता ठहरी थी. जांच में सामने आया कि महिला 12 जनवरी 2026 को होटल में चेक-इन कर चुकी थी और अगले दिन चेक-आउट कर पुणे होते हुए अमेरिका लौट गई थी.
ये भी पढ़ें- ‘किसी भी छात्र के साथ भेदभाव न हो…,’ UGC पर ‘सुप्रीम’ फैसले के बाद क्या बोले नेता? नियमों के रोक सांसदों का रिएक्शन
जब्त हुई आरोपी की टैक्सी
पुलिस ने बताया कि आरोपी देशराज यादव को एफआईआर दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी टैक्सी जब्त कर ली गई है और इस ठगी में शामिल दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है. पुलिस ने यह भी कहा कि यादव का लाइसेंस रद्द कराने के लिए आरटीओ को उसकी जानकारी भेजी जाएगी. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
