Shreyas Talpade in Bigg Boss Marathi Season 6: ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद ‘बिग बॉस मराठी’ का छठा सीजन जल्द ही ऑनएयर होने वाला है. इस शो को लंबे वक्त से रितेश देशमुख होस्ट करते आ रहे हैं. इस शो सा छठा सीजन 11 जनवरी से आने वाला है. इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ में बॉलीवुड के धांसू एक्टर की बतौर कंटेस्टेंट एंट्री होने वाली है. खास बात है कि ये ऐसा सितारा है जो मराठी से लेकर हिंदी सिनेमाजगत में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुका है.
49 साल का ये हीरो बनेगा कंटेस्टेंट
ये सितारा कोई और नहीं 49 साल के श्रेयस तलपड़े हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस का बतौर कंटेस्टेंट शो में आना लगभग तय है. शो में इनका आना हाई वोल्टेड ड्रामा दे सकता है. ये दिमाग से मजबूत और काफी शांत नेचर वाले व्यक्ति हैं. जो किसी भी तरह के प्रेशर को बड़ी सजगता से हैंडल कर लेंगे. श्रेयस का बैकग्राउंड बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का है तो शो में वो में होने वाले कॉन्फ्लिक्ट और ग्रुप को लेकर अपना एक अलग ओपनीयन दे सकते हैं.
21 साल की वो टॉप हीरोइन, बिना शादी के दो बच्चों की बनीं मां, अब बॉलीवुड में करने वाली हैं डेब्यू
11 जनवरी को होगा ऑनएयर
श्रेयस फिल्मों के अलावा इन दिनों ओटीटी पर भी हाथ आजमा रहे हैं. ये हाल ही में हुमा कुरैशी की फिल्म ‘सिंगल सलमा’ में नजर आए थे. जो लोगों को खूब पसंद आ रही है और ओटीटी पर लगातार ट्रेंड कर रही है. इसके अलावा ये हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बनी फिल्म ‘आजाद भारत’ में दिखे थे. इस खबर के आते ही एक्टर के फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. उन्हें अपने स्टार को और करीब से जानने का मौका मिलेगा. तो वहीं श्रेयस के लिए इस शो में आना एक बड़ी चुनौती भी होगा.’बिग बॉस मराठी सीजन 6′ की बात करें तो ये 11 जनवरी से शुरू होगा. जिसका टेलीकास्ट रोज रात 8 बजे कलर्स के मराठी चैनल पर होगा.
