News in Brief

Toxic New Poster: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. हर किसी की नजरें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं. फिल्म में अब तक कई हसीनाओं की एंट्री हो चुकी है. इस लिस्ट में नयनतारा से लेकर कियारा आडवाणी तक के नाम शामिल है. बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस बीच यश की फिल्म का एक पोस्टर सामने आ चुका है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.    

8 जनवरी को होगा धमाका 
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. काफी समय से लोगों को इस फिल्म के टीजर का इंतजार हैं. इस बीच अब फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिससे ये जानकारी मिली कि 8 जनवरी 2026 को धमाका होने वाला है. दरअसल, 8 जनवरी को यश का बर्थडे है और इस मौके पर मेकर्स फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को जबरदस्त गिफ्ट देने वाले हैं. माना जा रहा है कि यश के बर्थडे पर यानी 8 जनवरी को टॉक्सिक का टीजर रिलीज होगा. 

जानकारों के मुताबिक, यश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने वाली है. फैंस का मानना है कि ये फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी. अब देखना ये होगा कि यश के बर्थडे पर मेकर्स किया बड़ा धमाका करेंगे.   

Add Zee News as a Preferred Source

2025 से बना हुआ है प्रोजेक्ट का बज 
बता दें कि मेकर्स ने दिसंबर 2025 से इस प्रोजेक्ट का बज बनाया हुआ है, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. मालूम हो कि ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद से फैंस यश की बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है, क्योंकि करीब 4 साल बाद यश ‘टॉक्सिक अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ से थिएटर में वापसी कर रहे है.