News in Brief

साल 2025 में बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया मुकाम हासिल किया है. एक्टर शाहरुख खान के बाद दूसरे ऐसे भारतीय अभिनेता बन गए हैं जिनकी फिल्मों ने एक ही कैलेंडर इयर में वर्ल्डवाइड पर 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. ये उपलब्धि उनकी दो प्रमुख हिंदी फिल्मों, ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ की बदौलत हासिल हुई है, जो दोनों ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार हैं.

लगभग तीन दशकों से अधिक के करियर के बावजूद, अक्षय खन्ना के लिए 2025 एक निर्णायक वर्ष साबित हुआ. दिलचस्प बात यह है कि इस साल उनकी दोनों फिल्में विलेन की रोल में थीं और दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. ​​वे एक्टिंग और डांस के लिए मिली तारीफों के अलावा एक ही कैलेंडर साल में बॉक्स ऑफिस पर ₹2000 करोड़ कमाने वाले दूसरे भारतीय एक्टर बन गए हैं.

फिल्मों ने की 2000 करोड़ की कमाई

Add Zee News as a Preferred Source

5 दिसंबर को रिलीज आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर में गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल में अक्षय खन्ना असरदार साबित हुए हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी थे, लेकिन अक्षय को सबसे ज़्यादा तारीफ़ मिली. यह फिल्म 2025 में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल हिंदी फिल्म बन गई. अब तक, धुरंधर ने दुनिया भर में ₹1167 करोड़ की कमाई कर ली है और उम्मीद है कि वीकेंड तक इसकी कमाई में और इजाफा होगा.

fallback

ये भी पढ़ें: 2 घंटा 7 मिनट की डरावनी फिल्म… जिसे 1 बार देखने के बाद पूरी रात नहीं आएगी नींद, एक-एक सींस ऐसे ही दहल जाएगा दिल

इससे पहले 2025 में लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ से इस सफर की शुरुआत हुई. अक्षय खन्ना ने इस ऐतिहासिक ड्रामा में मुगल सम्राट औरंगजेब का किरदार निभाया, जिसे खूब सराहा गया. फिल्म वैश्विक स्तर पर सफल रही और इसने दुनिया भर में ₹809 करोड़ की कमाई की. यह फिल्म साल भर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी रही. छावा और धुरंधर फिल्मों को मिलाकर अक्षय खन्ना की इस साल की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई लगभग ₹2001 करोड़ तक पहुंच गई है.

fallback

शाहरुख खान के बाद बने पहले एक्टर

शाहरुख खान एकमात्र ऐसे भारतीय एक्टर हैं जिनकी फिल्मों ने एक साल में ₹2000 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है, यह कमाल उन्होंने 2023 में किया था. उस साल, शाहरुख की तीन फिल्में – पठान, जवान और डंकी – ने मिलकर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹2685 करोड़ कमाए थे.

ये भी पढ़ें: 6 मिनट 17 सेकेंड का वो गाना, जिसमें शिल्पा शिरोडकर को देख मच गया था जवान से बूढ़ों तक का दिल; 29 साल पहले मचाई थी सनसनी

प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे अन्य सितारे भी इसके करीब पहुंच चुके हैं, जिनकी बाहुबली 2 और पुष्पा 2 ने 1700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. रणबीर कपूर की आगामी फिल्में रामायण और लव एंड वॉर भी इस आंकड़े को छू सकती हैं. लेकिन फिलहाल अक्षय खन्ना अकेले ऐसे गैर-खान अभिनेता हैं जिन्होंने एक ही कैलेंडर वर्ष में 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है.