News in Brief

बॉलीवुड के एक्सप्रेशन किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा का रिलेशनशिप पिछले काफी लंबे समय से सुर्खियों में छाया हुआ और आए दिन दोनों कई तरह के बयान मीडिया के सामने देते हैं. वहीं तलाक की खबरें आने के बाद, ऐसे कई दावे किए गए की एक्टर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर चुके हैं. लेकिन सुनीता आहूजा ने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताते हुए उनके अफेयर को महज एक अफवाह बताया था. लेकिन अब नए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर को लेकर हिंट देते हुए कहा, ‘ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं.’ सुनीता के इस इंटरव्यू की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग उसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी.
सुनीता ने इंटरव्यू में गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बहुत कहा है, जो कि पॉडकास्ट रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन उससे पहले इस पॉडकास्ट का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा के रुमर्ड अफेयर के बारे में बात करती हुई दिख रही हैं. इस प्रोमो में वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि ‘मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी. मैं नेपाल की हूं. कुकरी निकाल दूंगी ना तो सबकी हालत खराब हो जाएगी. इसलिए बोलती हूं. सतर्क हो जा बेटा. अभी भी.’ इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं, जहां एक ओर लोग उनकी बहादुरी की बात कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर लोग उनकी इस बात से हैरान हैं. 

तू बाप है कि क्या है?
गोविंदा की पत्नी ने आगे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं. लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो. तुम 63 के हो गए हो. तुम्हें टीना की शादी करवानी चाहिए. यश का करियर है.’ वहीं आग उन्होंने गोविंदा की इन्वोल्वमेंट बेटे यश के करियर में ना होने पर बात करते हुए कहा, ‘गोविंदा का बेटा होना. उसने नहीं कहा, आप मेरी हेल्प कर दो. गोविंदा ने भी उसकी कोई हेल्प नहीं की. मैंने उसके मुंह पर बोला तू बाप है कि क्या है?’ इस प्रोमो के बाद लोगों के बीच इसके पूरे एपिसोड को लेकर एक्साइटमेंट देखी जा रही है. 

तलाक को बताया था महज एक अफवाह
आपको बता दें कि साल 2025 की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में सुनीता आहूजा ने पैपराजी से बात करते हुए तलाक की खबरों को महज एक अफवाह बताया था. जहां उन्होंने कहा था कि ‘आज मीडिया के मुंह पर थप्पड़ नहीं पड़ी है क्या? हमको साथ में देख कर. इतना क्लोज. अगर कुछ होता तो इतने नजदीक होते? हमारी दूरिया होती. कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता. चाहे ऊपर से कोई भी आ जाए. मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है और किसी का नहीं है.’  लेकिन सुनीता के इन नए बयानों से साफ है कि दोनों के बीच के कुछ मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं, जिसको लेकर अभी तक गोविंदा का कोई बयान नहीं आया है.