News in Brief

Emraan Hashmi on Taskaree The Smugglers: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज ‘तस्करी’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज को न केवल इंडिया में बल्कि विदेशों में भी खूब देखा जा रहा है. दुनियाभर में ये सीरीज नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. इसे देखते हुए इमरान हाशमी ने खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का शुक्रिया किया. 

नंबर वन पर ट्रेंड हो रही सीरीज
दरअसल, इमरान हाशमी की सीरीज ‘तस्करी’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज ने न केवल देश में बल्कि दुनियाभर में डंका बजा दिया है. सीरीज ने रिलीज होते ही ग्लोबली टॉप 10 नॉन इंग्लिश टीवी लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. ये पहली भारतीय फिल्म है, जिसने ये इतिहास रचा है. ‘तस्करी’ सीरीज 9 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और 23 देशों में टॉप 10 में शामिल हो गई है, जिससे पता चलता है कि इस सीरीज को लोग कितना पसंद कर रहे है.

इमरान हाशमी ने शेयर किया वीडियो 
इसी बीच एक्टर इमरान हाशमी ने सीरीज की सक्सेस के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. इस वीडियो में इमरान हाशमी कहते हैं कि ‘मेरे सभी फैंस को बहुत शुक्रिया तस्करी को इतना प्यार देने के लिए. ऐसा सिर्फ आप सभी की वजह से हो पाया है. मैंने सभी के कॉल और मैसेज देखें है और सभी का तहे दिल से शुक्रिया करता हूं.’ इसके अलावा इमरान ने उन लोगों से सीरीज देखने से गुजारिश की, जिन्होंने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है.

Add Zee News as a Preferred Source

स्मगलिंग की हाईटेक दुनिया पर आधारित सीरीज 
इस खबर को सुनने के बाद ‘तस्करी’ सीरीज के निर्देशक नीरज पांडे बेहद खुश नजर आए. उन्होंने कहा ‘सीरीज का नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 नॉन इंग्लिश टीवी लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचना सिर्फ शो के लिए नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर भारतीय कहानी कहने के लिए भी एक अहम पल है. ये बताता है कि यूनिक स्टोरीज को केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्यार मिलता है. अच्छा कंटेंट हर कोई देखना पसंद करता है चाहे वो देश के लोग हो या विदेश.’ अगर बात सीरीज की करें तो इसमें इमरान हाशमी के अलावा जोया अफरोज, अमृता खानविलकर, शरद केलकर, नंदीश संधू और अनुराग सिन्हा लीड रोल में नजर आएंगे. ‘तस्करी’ सीरीज एयरपोर्ट कस्टर और स्मगलिंग की हाईटेक दुनिया पर आधारित है.