News in Brief

Bodos and tribals clash in Kokrajhar Assam: असम के कोकराझार जिले में बुधवार शाम हिंसा भड़क गई. बोडो और आदिवासी समुदायों के बीच हुई इस हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई. इस घना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गई, जिसके बाद कई जगहों पर आगजनी और मारपीट की खबरें हैं. हालात को काबू में लाने के लिए संवेदनशील इलाकों में सेना को उतारा गया है.अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन काबू में हैं. 

सोमवार देर शाम हुआ एक्सिडेंट

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार रात देर शाम करिगांव आउटपोस्ट क्षेत्र के तहत आने वाले मानसिंह रोड़ पर एक गाड़ी में 3 बोडो युवक जा रहे थे. उस गाड़ी ने गलती से दो आदिवासी लोगों को टक्कर मार दी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसने मंगलवार को दम तोड़ गया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस के अनुसार, मृतक एक सड़क निर्माण परियोजना से जुड़े थे. साइट निरीक्षण के बाद वाहन से लौट रहे थे. मृतकों की पहचान सिखना झ्वलाओ बिस्मित उर्फ राजा और सुनील मुर्मू के रूप में हुई है. इस घटना का पता चलते ही स्थानीय आदिवासी ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां इकट्ठे हो गए. 

दोनों समुदायों ने लगाया जाम

उन्होंने तीनों बोडो युवकों को पकड़कर जबरदस्त पिटाई कर दी. घटना का पता चलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तीनों घायल बोडो युवकों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई. इस घटना के खिलाफ मंगलवार को बोडो और आदिवासी समुदायों के लोगों ने करिगांव आउटपोस्ट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया. इससे इलाके में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए. लोगों ने टायर जलाए और एक सरकारी कार्यालय में आग लगा दी. इस दौरान एक पुलिस चौकी पर भी हमला किया गया.

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इस दौरान पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद कई ग्रामीण हमले के डर से अपने घर छोड़कर भाग गए हैं. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने करिगांव हाई स्कूल और ग्वाजनपुरी अमनपारा हाई स्कूल में दो राहत शिविर स्थापित किए हैं. साथ ही इलाके में कोकराझार और चिरांग जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

‘इस्लामिक नाटो’ से निपटने के लिए भारत की खतरनाक तैयारी! दुश्मनों को चित करेगा ये सीक्रेट ‘मेडिटेरेनियन प्लान’

इलाके में सेना की हुई तैनाती

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना के जवानों ने मंगलवार रात जिला प्रशासन के साथ मिलकर करिगांव और आसपास के इलाकों में गश्त की. वर्तमान में जिले में सेना की कुल चार टुकड़ियां तैनात हैं. इसके साथ ही कोकराझार और पड़ोसी चिरांग जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. सीएम  हिमंता बिस्वा सरमा ने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि कानून पर भरोसा करें और हिंसक गतिविधियों में भाग न लें.