News in Brief

Kerala High Court: केरल हाईकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी मामले में सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि एक संगठित लूट थी. जिसमें आरोपियों ने मिलकर भगवान अयप्पा की संपत्ति लूटी है. न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन ने त्रावणकोर ने यह टिप्पणी देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार और अन्य दो आरोपियों गोवर्धन व मुरारी बाबू की जमानत याचिकाओं को खारिज करते हुए की.  कोर्ट ने ये भी कहा कि तीनों आरोपी समाज में प्रभावशाली हैं और अगर उन्हें जमानत मिली तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं.

अदालत ने ये भी नोट किया कि पद्मकुमार अभी भी एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं. हाईकोर्ट की तरफ से जांच एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि ये पता लगाया जाए कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी हुआ पूरा सोना बरामद किया जाए. कोर्ट ने कहा कि गायब हुए सोने को लेकर स्पष्ट जवाब जरूरी हैं, जिसके लिए आरोपियों से आगे की पूछताछ की जानी चाहिए. अपने आदेश के अंत में कोर्ट ने मलयालम फिल्म ‘अद्वैतम’ के एक गीत की पंक्तियों का जिक्र किया.

ईडी की कार्रवाई
कोर्ट ने कहा कि सबरीमाला मंदिर से बड़ी मात्रा में सोने के गायब होने की घटना उस फिल्म की कहानी से काफी मिलती-जुलती है. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. जिसके तहत ईडी की कोच्चि जोनल ऑफिस ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की तरफ से ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

सबरीमाला मंदिर
आपको बता दें कि जांच के दौरान सबरीमाला मंदिर की सोने की परत चढ़ी पवित्र कलाकृतियों को रिकॉर्ड में जानबूझकर केवल तांबे की प्लेट बताया गया, इनमें द्वारपालक मूर्तियों के हिस्से, पेडेस्टल और गर्भगृह के दरवाजे के फ्रेम शामिल हैं. जिसको लेकर आरोप है कि 2019 से 2025 के बीच इन कलाकृतियों को चुपचाप मंदिर परिसर से हटाया गया. 

यह भी पढ़ें: इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025 का ऐलान, अंतरराष्ट्रीय जूरी का बड़ा फैसला; ग्रासा माशेल के नाम हुआ सम्मान

इनपुट–आईएएनएस