70 और 80 के दशक में एक मासूम चेहरे ने सबके दिलों में जगह बना ली. उस दौर में फिल्ममेकर्स के बीच उन्हें कास्ट करने को लेकर होड़ मची रहती थीं. हालांकि, कई फिल्मों से तो उन्हें उनके बेबाक अंदाज की वजह से बाहर भी किया गया था. वहीं, उस दौर में अमिताभ बच्चन भी स्टार बन चुके थे, इतना की मेकर्स अब अमिताभ बच्चन की सारी बातें मानते थे. कहा जाता है कि एक बार तो बिग बी के कहने पर एक बड़ी अदाकारा को ही फिल्म से बाहर कर दिया गया था. इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया था. ये एक्ट्रेस हैं मौसमी चटर्जी.
मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन की अनबन
यूं तो मौसमी चटर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ भी बेनाम, रोटी कपड़ा और मकान, मंजिल जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि, एक फिल्म से अमिताभ ने उन्हें निकलवा दिया था. यह फिल्म बरसात की एक रात थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘बरसात की एक रात’ में पहले मौसमी चटर्जी, अमिताभ बच्चन के अपोजिट काम करने वाली थीं. लेकिन उन्हें अचानक फिल्म से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह राखी गुलजार को कास्ट किया गया.
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने उस फिल्म से निकाले जाने पर बात की थी. उन्होंने बताया, ‘यह फिल्ममेकर शक्ति सामंत की फिल्म ‘बरसात की एक रात’ थी. एक दिन शक्ति अंकल ने मुझे फोन किया और पूछा, ‘क्या तुम्हारी अमिताभ बच्चन से कोई लड़ाई हुई है?’ मैंने उनसे कहा, ‘अंकल, मैं किसी के इतनी करीब नहीं हूं कि कोई मुझसे लड़ाई करे. मैं बहुत मिलनसार और अच्छी हूं और मुझे यही फीडबैक भी मिलता है.’ उन्होंने कहा, ‘यही तो प्रॉब्लम है. ज्यादातर हीरो कहते हैं, ‘मौसमी को क्यों लिया, उसके साथ हमारी ट्यूनिंग सही नहीं है.'”
अमिताभ बच्चन ने फिल्मों से निकलवाया
मौसमी चटर्जी ने बताया कि अमिताभ बच्चन या बाकी स्टार्स का मौसमी संग ट्यूनिंग का क्या मतलब था. बकौल एक्ट्रे, “उन्होंने मुझसे पूछा, ‘आपको पता है कि ट्यूनिंग का क्या मतलब है?’ मैंने कहा, ‘शायद, अब समझ आ गया है. शायद दोस्ती से बढ़कर. लेकिन मैं यहां दोस्ती सकरने नहीं आई हूं. मैं यहां काम करने आई हूं. इसलिए शक्ति अंकल ने मुझे फिल्म से बाहर कर दिया. मैंने उनसे कहा कि मैं आपको साइनिंग अमाउंट लौटा रही हूं.’
उन्होंने कहा, ‘नहीं, अपने पास रखो. मैं तुम्हारे साथ अगली फिल्म बनाऊंगा.’ फिर मैंने आनंद आश्रम की. मैं समझती थी कि वह नंबर 1 स्टार के साथ अपना रिश्ता खराब नहीं कर सकते.”
