News in Brief

Shimla News: हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उसका बच्चा उसकी आंखों के सामने रहे, हालांकि ऐसा हो नहीं पाता है. बढ़ती हुई उम्र के साथ बच्चे मां-बाप से अलग हो जाते हैं. शिमला से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां पर सालों से गायब एक लड़का अपने मां-बाप से मिला. करीब 8 साल ये लड़का अलग-अलग राज्यों में घूमता रहा और आखिर में शिमला के एक गौशाला में काम करने लगा.

गौशाला में मिला काम
शिमला जिले की पहाड़ियों में बसे एक छोटे से शहर रामपुर बुशहरकी एक गौशाला में एक टीनएज लड़का घुस गया. वह काम की तलाश में था, कुछ ऐसा जिससे उसे खाना और सोने की जगह मिल सके. एक गौशाला में उसे दोनों काम मिल गए, साथ ही 6,000 रुपये महीने की सैलरी भी दी और 19 साल का जयेश बोडाडे, गौशाला में केयरटेकर बन गया. गौशाला के मालिक ने उससे कहा कि अगर तुम गायों की सच्चे दिल से सेवा और देखभाल करोगे, तो तुम्हारे साथ जरूर कुछ अच्छा होगा. 

घर छोड़कर निकला
इस लड़के का नाम जयेश है. 2018 में जयेश सिर्फ 12 साल का था, जब उसकी मां उसे और उसके भाई, योगेश, जो उस समय 14 साल का था उसे लेकर घर से चली गई. वे महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके के शेगांव के लिए ट्रेन में सवार हुए. योगेश जल्द ही शेगांव छोड़कर अकोला जिले के अकोट में अपने पिता के पास पहुंच गया, जबकि जयेश अपनी मां के साथ ही रहा.नएक दिन उस लड़के का उसकी अपनी मां से झगड़ा हो गया और वह शहर छोड़कर चला गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

बदल गए साल पर नहीं मिला बेटा
उसने बताया कि मैं पहले तीन महीने मध्य प्रदेश में रहा, वहां कुछ दोस्त बनाए और फिर गोवा चला गया. उसके बाद, मैं नई दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर घूमता रहा और आखिर में हिमाचल प्रदेश पहुंचा, जहां मैं पिछले पांच साल से हूं. उसके गायब होने के बाद पिता सुधाकर बोडाडे खदान पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई लेकिन दिन महीनों में बदल गए और महीने सालों में, उनके छोटे बेटे का कोई पता नहीं चला. उन्होंने आखिरकार हार मान ली.

गौशाला में करने लगा काम
इस बीच, जयेश अकेले ही जहां भी मिलता, छोटे-मोटे काम करके गुजारा करता रहा. आखिरकार, जब वह एक नौकरी से दूसरी नौकरी में भटकता रहा, तो जान-पहचान वाले उसे उत्तर की ओर, हिमाचल प्रदेश ले गए. जब जयेश रामपुर की गौशाला पहुंचा, तो उसने किसी को अपनी कहानी नहीं बताई. उसने यह भी नहीं बताया कि वह कहां से है. उसने बस इतना कहा, मेरा कोई नहीं है. अगर कोई ऐसा काम हो जिससे मुझे खाना और रहने की जगह मिले, तो मुझे बताना तो ये सुनकर गौशाला के मालिक ने उसे रख लिया.

पहली बार बताई पहचान
दिसंबर में एक रूटीन पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान टर्निंग पॉइंट आया. क्योंकि गौशाला के आसपास कई राज्यों के लोग रहते हैं और इलाके में स्मगलिंग की खबरों के बाद लोकल पुलिस ने वर्कर्स से आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स दिखाने को कहा. जयेश के पास आधार कार्ड या कोई और वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं था उसे पूछताछ के लिए लोकल पुलिस आउटपोस्ट ले जाया गया. यह पहली बार था जब उसने उन्हें बताया कि वह कहां से है.

पुलिस ने कराई बातचीत
शिमला में लोकल पुलिस ने जयेश के अपने होमटाउन का नाम बताने के बाद अकोट पुलिस से कॉन्टैक्ट किया. आगे की पूछताछ से उन्हें अकोला के मिसिंग सेल का पता चला और आखिर में खदान पुलिस स्टेशन में ओरिजिनल कंप्लेंट का पता चला. इसके बाद 10 जनवरी को एक वीडियो कॉल हुई. पुलिस से बातचीत में उसे भरोसा दिलाया गया कि उसका परिवार अभी है. 

फिर पिता से मिला बेटा
जब पुलिस ने वीडियो कॉल पर उसके पिता को दिखाया तो उन्होंने तुरंत उसे पहचान लिया. तो उसने तुरंत उसे अपने छोटे बेटे के रूप में पहचान लिया. पिछले हफ्ते, 14-15 जनवरी को, सुधाकर अकेले शिमला गए और पिता और बेटे लगभग आठ साल में पहली बार शिमला के एक पुलिस स्टेशन में मिले. फिर वे साथ में अकोला लौट आए. जयेश अब घर वापस आ गया है, लेकिन उसका दिल पहाड़ों के लिए तरस रहा है. अभी तो वापस आकर अच्छा लग रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं फिर वापस जाऊँगा. मैं यहां सारा दिन क्या करूँगा? मुझे पहाड़ों में रहने की आदत हो गई है.