News in Brief

साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में खूब तालियां बटोरी थीं और बॉक्स ऑफिस पर राज किया था. आरके की इस फिल्म ने लगभग 900 करोड़ रुपए का तगड़ा बिजनेस किया था, जो कि साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. वहीं ‘एनिमल’ के रिलीज के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट की चर्चा हो रही है. इसी के साथ रणबीर की फिल्म में एक बड़ी वापसी हो रही है, जिसको लेकर फैंस काफी समय से अटकलें लगा रहे थे. आखिर कौन हैं वो हसीना जिसकी रिटर्न के लिए ऑडियंस एक्साइटेड थी.?

‘एनिमल पार्क’ के लिए एक्साइटमेंट
रणबीर कपूर साल 2023 के बाद फिर से वापसी करने के लिए पूरी तरह से रेडी हैं और इस बार वो एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा बज उनकी 900 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म ‘एनिमल’ का बना हुआ है. कुछ लोग इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज हो जाएगी, तो वहीं कई लोग फिल्म की कास्टिंग को लेकर सोच में है कि क्या फिर से शेम कास्ट होगी या कुछ नया तड़का लगेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

कौन है वो हसीना?
‘एनिमल पार्क’ के बज के बीच एक्ट्रेस सलोनी बत्रा की फिर से फिल्म में वापसी हो गई है. उन्होंने पहले पार्ट में रणबीर कपूर की बहन ‘रीत’ का किरदार निभाया था, जो कि फिल्म का एक अहम हिस्सा था. वहीं 900 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म में उन्हें कम स्क्रीन टाइम दिया गया था. लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग ने उनके किरदार को खास बना दिया था. अब एक्ट्रेस हाई-ऑक्टेन एक्शन सागा फिल्म ‘एनिमल पार्क’ में भी दिखाई देंगी. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दी है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म एनिमल-2 में रहूंगी. लोगों को ‘एनिमल’ पसंद आई, इसलिए मेकर्स इसी तरह का सिनेमा एंटरटेनमेंट और एक्शन बनाना चाहते हैं. यह बॉक्स ऑफिस और हमारे लिए भी अच्छा है.’ आपको बता दें कि इस समय एक्ट्रेस अमेजन एक्स प्लेयर की सीरीज ‘भय’ में दमदार एक्टिंग के लिए फैंस के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई हैं.