News in Brief

बांग्लादेश में हो रही घटनाओं का असर अब भारत की राजधानी तक पहुंच गया है है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और दूसरे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जमकर नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है. बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग ने बांग्लादेश समेत पूरी दुनिया के लोगों को झकझोर दिया है. सबसे पहले आप देखें विरोध प्रदर्शन का वीडियो.

बांग्लादेश हाई कमीशन के पास हिंदू संगठनों की हुंकार, पुलिस को चलानी पड़ी लाठी
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई अन्य हिंदू संगठनों ने दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के पास विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें रोक दिया.

बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है.

दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के पास बढ़ाई गई सुरक्षा
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने उच्चायोग के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया है और आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. 

उधर बांग्लादेश उच्चायोग में वीजा और काउंसलर सेवाओं का कामकाज अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. उच्चायोग के बाहर गेट नंबर तीन पर इस संबंध में एक नोटिस भी लगाया गया है, जिसमें साफ तौर पर वीजा और काउंसलर सेवाओं के निलंबन की जानकारी दी गई है.