News in Brief

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के सबसे बड़े रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और आपको भी मिल सकता है अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका. गुरुवार रात अमिताभ ने इस सीजन का तीसरा सवाल पूछा. अगर आपको इस सवाल का सही जवाब मालूम है तो आप भी आजमा सकते हैं केबीसी के इस सीजन में अपनी किस्मत.

सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में अमिताभ शो का तीसरा रजिस्ट्रेशन क्विज पूछते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अमिताभ ने कहा, ‘सपनों के महल को हमेशा कोशिश की एक ठोस नींव की जरूरत होती है. और इस नींव का पहला पत्थर है केबीसी का ये मंच. तो आइए अपने सपनों के महल को एक आधार दीजिए, हमारे इस सवाल का जवाब देकर.

क्या है इस सीजन का तीसरा सवाल?

Q. राम और कृष्ण इनमें से किस पौधे की दो प्रजातियां हैं?
a. बेल
b. सूरजमुखी
c. तुलसी
d. मेहंदी

यदि आपको इस सवाल का सही जवाब मालूम है तो हम बता रहे हैं आपको वो तरीका जिसके जरिए आप केबीसी सीजन 13 के मंच तक का अपना सफर तय कर सकते हैं.

सवाल का सही जवाब SonyLiv app में लॉगिन करके या फिर एसएमएस के जरिए भी दिया जा सकता है. एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर ‘KBC<space>Your answer<space>Age<space>Gender’ टाइप करें और 509093 पर भेज दें.

रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल 10 मई को पूछा गया. केबीसी का हर सीजन लोगों के लिए आशा की किरण लाता है. ना जाने कितने लोगो को इस शो ने लखपति और करोड़पति बनाया है. अमिताभ बच्चन का इस शो को होस्ट करना इसे और भी लोकप्रिय बनाता है.

ये भी पढ़ें

Anup Jalota को किस करने पर बोलीं Jasleen Matharu, जवाब सुनकर टूट जाएगा ‘गुरु जी’ का दिल

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें