News in Brief

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोनाकाल में प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया, कोई कमाने वाला नहीं बचा, उन्हें 5,000 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी. ऐसे सभी बच्चों की शिक्षा का निशुल्क प्रबंध किया जाएगा ताकि वे अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रख सकें.

आश्रितों को सरकार देगी पेंशन और राशन

चौहान ने कहा, ‘पात्रता न होने के बावजूद भी ऐसे परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा. अगर इन परिवारों में कोई सदस्य ऐसा है या पति नहीं रहे तो उनकी पत्नी काम धंधा करना चाहे तो उनको सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज का कर्ज काम धंधे के लिए दिया जाएगा.’

लगातार बढ़ रही है मृतकों की संख्या

मौत के नये मामलों में से सर्वाधिक 816 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद कर्नाटक में 516, उत्तर प्रदेश में 326, दिल्ली में 300, तमिलनाडु में 293, पंजाब में 193, हरियाणा में 165, राजस्थान में 164, छत्तीसगढ़ में 153, पश्चिम बंगाल में 135, उत्तराखंड में 109 और गुजरात में 102 लोगों की मौत हुई. देश में अब तक 2,58,317 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 78,007 मरीजों की महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 20,368, दिल्ली में 20,310, तमिलनाडु में 16,471, उत्तर प्रदेश में 16,369, पश्चिम बंगाल में 12,728, पंजाब में 11,111 और छत्तीसगढ़ में 11,094 लोगों की मौत हुई है.