

नई दिल्ली: कोरोना वायरल (Coronavirus) की दूसरी लहर का तांडव देशभर में जारी है और रोजाना करीब 4 हजार लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं. कोविड-19 के नए मामलों (Covid-19 New Cases) में थोड़ी कमी आई है, लेकिन इससे होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है.
24 घंटे में कोरोना से गई 3999 लोगों की जान
भारत में कोविड-19 (Covid-19 in India) से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटे में 3999 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 4120 लोगों की जान गई थी, जबकि बुधवार को देशभर में 4205 लोगों की मौत हुई थी. जो महामारी की शुरुआत से लेकर सर्वाधिक संख्या (Record Coronavirus Death) है.
देशभर में 24 घंटे में 343288 नए केस आए सामने
वर्ल्डोमीटर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 43 हजार 288 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 3999 लोगों की जान गई. इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 40 लाख 46 हजार 120 हो गई है, जबकि 2 लाख 62 हजार 350 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
5 दिनों से कम आ रहे हैं कोविड-19 के नए मामले
देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में कमी आई है और 5 दिनों से औसत करीब 3.5 लाख मामले सामने आ रहे हैं, जबकि उसके पहले 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 24 घंटे में 3.62 लाख नए मामले सामने आए थे. इससे पहले बुधवार को 3.48 लाख, मंगलवार को 3.29 लाख और सोमवार को 3.66 लाख नए केस दर्ज किए गए थे. इससे पहले रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 24 घंटे में 4.03 लाख लोग संक्रमित हुए थे.
2 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ठीक
आंकड़ों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 44 हजार 931 लोग ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2 करोड़ 73 हजार 367 हो गई है. इसके साथ ही देशभर में एक्टिव मामलों (Coronavirus Active Cases in India) में भी गिरावट आई है और देशभर में 37 लाख 10 हजार 403 लोगों का इलाज चल रहा था.
लाइव टीवी

