
पणजी: देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी का संकट अब भी जारी है. इस बीच गोवा के मेडिकल कॉलेज (GMCH) बीती रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक 13 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये मौतें अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई है.
2 पहले भी हुई थी 26 मरीजों की मौत
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) दो दिन पहले भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित 26 लोगों की मौत हुई थी. इनमें से ज्यादातर मौतें रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुई थी. इसके बाद इस अस्तपाल में बुधवार को 20 और गुरुवार को 15 मरीजों की मौत हुई थी.
गोवा में कोविड-19 के 2491 नए मामले आए
गोवा में गुरुवार को 2491 और लोगों को कोरोना वायरस (Coronavirus in Goa) से संक्रमित पाया गया, जबकि 63 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,30,130 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,937 हो गई है. उन्होंने बताया कि दिन में 2,266 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 95,240 हो गई है. गोवा में अब कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 32,953 है.
लाइव टीवी
