
तिरुवनंतपुरम: केरल (Kerala) सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य में लागू लॉकडाउन (Lockdown) को 23 मई तक बढ़ा दिया है. इससे पहले राज्य में 8 से 18 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया था.
9 दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा कि जिलों में जांच में संक्रमण की उच्च दर सामने आने के मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया. राज्य में संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी लाने के प्रयासों के तहत फिलहाल नौ दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू है. वहीं केरल में शुक्रवार को कोरोना के 34,694 नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,55,528 हो गई है.
पिछले 24 घंटे में 93 संक्रमितों की मौत
राज्य सरकार के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 93 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 6,243 कोविड-19 मरीजों की जान जा चुकी है. गोवा में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 2,455 नए मामले आए हैं, जिससे राज्य में अबतक सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 1,32,585 हो गई है. वहीं 61 और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,998 तक पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें:- कोरोना से जंग में भारत को मिलेगा 5 और वैक्सीन का साथ, दिसंबर तक तैयार होंगे 2 अरब टीके
तिरुवनंतपुरम में मिले सबसे ज्यादा मरीज
केरल में सरकार ने बताया कि गत 24 घंटे में 31,319 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिन्हें मिलकार अबतक 16,36,790 लोग महामारी को मात दे चुके हैं. जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,42,194 है. सरकार ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान केरल में 1,31,375 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 26.41 प्रतिशत रही. तिरुवनंतपुरम जिले में सबसे अधिक 4,567 नए मामले आए.
ये भी पढ़ें:- कल नंदीग्राम का दौरा करेंगे WB के राज्यपाल, बोले- हिंसा पर ममता की चुप्पी से चिंतित
गोवा में कोरोना के 32,387 एक्टिव केस
उधर गोवा के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 2,455 नए मामलों के मुकाबले 2,960 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद इस अवधि में अस्पताल से छुट्टी दी गई है. राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 98,200 हो गई है. उन्होंने बताया कि गोवा में 32,387 एक्टवि केस है.
LIVE TV
